विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi के करियर पर है BCCI की पैनी नजर, सचिव बोले- 'सचिन तेंदुलकर की तरह देश सेवा करे'

Published: Fri, 04 Sep 2026 02:22 PM (IST)

BCCI Monitoring Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई सचिव देवजित सैकिया ने कहा कि बोर्ड चाहता है कि युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपना करियर महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह बनाएं।

वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर

वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजित सैकिया ने कहा कि बोर्ड चाहता है कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी व अन्‍य युवा खिलाड़ी महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की तरह लंबा और सफल करियर बनाएं।

सैकिया ने कहा कि 15 साल के वैभव को सही मार्गदर्शन और समर्थन की जरुरत है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि वो सिर्फ 'एक सीरीज या एक साल के वंडर ब्‍वॉय' बनकर न रह जाएं।

पता हो कि बीसीसीआई ने गुरुवार को मुंबई में समीक्षा बैठक (BCCI review meeting) की, जिसमें सचिव देवजित सैकिया, भारतीय टेस्‍ट व वनडे कप्‍तान शुभमन गिल, टी20 कप्‍तान श्रेयस अय्यर, हेड कोच गौतम गंभीर और सीओई अध्‍यक्ष वीवीएस लक्ष्‍मण सहित अन्‍य कई बीसीसीआई अधिकारी शामिल हुए।

वैभव पर नजरें

सैकिया (Devajit Saikia) ने कहा कि बीसीसीआई ने सूर्यवंशी व अन्‍य युवाओं पर पैनी नजर रखी है। बोर्ड का ध्‍यान इन्‍हें सही मार्गदर्शन और समर्थन देने का है ताकि यह लंबा और सफल अंतरराष्‍ट्रीय करियर बनाएं। सैकिया ने कहा, 'आप देखें कि बीसीसीआई गर्व कर सकता है कि 15 साल के खिलाड़ी को बढ़ावा दे रहा है, जिसने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी पहचान बनाई है।'

उन्‍होंने आगे कहा, 'बोर्ड काफी सचेत है कि प्रत्‍येक कदम सही दिशा में लिया जाए ताकि वैभव एक सीरीज या एक साल के हीरो बनकर न रह जाएं। हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) या उनके स्‍तर के अन्‍य खिलाड़ी लंबे समय तक देश सेवा करें, जैसे सचिन तेंदुलकर ने की। हम वैभव के लिए गंभीर हैं। प्रत्‍येक एंगल और हर कदम पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि उनका अंतरराष्‍ट्रीय करियर आगे बढ़े। बीसीसीआई उनके भविष्‍य पर करीब से नजर रखे हुए है।'

वैभव ने किया प्रभावित

बता दें कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कम समय में बहुत प्रभावित किया है। उन्‍होंने दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जमाकर इतिहास रचा। 57 साल का रिकॉर्ड तोड़कर वैभव दलीप ट्रॉफी इतिहास में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने। इसके अलावा उन्‍होंने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 151 रन बनाए और प्‍लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता।

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वैभव अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू करने वाले सबसे युवा भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने। इससे पहले उन्‍होंने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की। आईपीएल 2026 में उन्‍होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जमाए। इस सीजन में उन्‍होंने 72 छक्‍के जड़े।

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे? गौतम गंभीर पर निर्भर है फैसला

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: ईस्ट जोन ने हासिल की एकतरफा जीत, सेमीफाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी की टीम