विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे? गौतम गंभीर पर निर्भर है फैसला

Published: Fri, 04 Sep 2026 12:15 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में हिस्‍सा लेना कोच गौतम गंभीर के फैसले पर निर्भर करेगा। केएल राहुल, देवदत्‍त पडिक्‍कल ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ जोन और ईस्‍ट जोन के बीच 6 सितंबर से चेन्‍नई में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी गौतम गंभीर के फैसले पर निर्भर करेगी। हालांकि, केएल राहुल, देवदत्‍त पडिक्‍कल और मोहम्‍मद सिराज से फाइनल में खेलने का आग्रह किया गया है।

साउथ जोन के कप्‍तान तिलक वर्मा, ईस्‍ट जोन के कप्‍तान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी तीनों भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम का हिस्‍सा हैं। ऐसे में कोच गौतम गंभीर की मंजूरी पर इनकी भागीदारी का फैसला निर्भर करेगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने अपना नाम सामने नहीं आने की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'राहुल, पडिक्‍कल और सिराज को फिलहाल कोई प्रतिस्‍पर्धी मैच नहीं खेलना है। राष्‍ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि जो भी भारतीय खिलाड़ी उपलब्‍ध हो, वो दलीप ट्रॉफी फाइनल में हिस्‍सा लें। इन तीनों ने अपना आखिरी मैच 27 अगस्‍त को खेला था। अब तीनों 27 सितंबर को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।'

सूत्र ने कहा, 'अब पडिक्‍कल वनडे टीम का हिस्‍सा नहीं हैं तो वो भारत ए सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मगर किसी भी तरह अगर दलीप ट्रॉफी फाइनल खेल सके, तो उन्‍हें खेलना चाहिए।'

अफगानिस्‍तान सीरीज के कारण उलझन

सूत्र ने बताया, 'भारतीय टीम 9 या 10 सितंबर को दिल्‍ली में एकत्रित होगी। अगर हेड कोच चाहें कि तीनों खिलाड़ी टी20 टीम के कार्यक्रम के मुताबिक रिपोर्ट करें तो तीनों दलीप ट्रॉफी फाइनल नहीं खेलेंगे। मगर कोच चाहे तो वो फाइनल खेलने के बाद 10 की देर शाम टीम से जुड़ सकते हैं। यह भी एक संभावना है।'

अगरकर देखेंगे फाइनल

चयनकर्ताओं के चेयरमैन अजीत अगरकर ने पारिवारिक कारणों से 3 सितंबर को बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में हिस्‍सा नहीं लिया, लेकिन वो चेन्‍नई में दलीप ट्रॉफी फाइनल मैच देखेंगे। फिलहाल उनका अनुबंध 4 अक्‍टूबर को समाप्‍त हो रहा है और यह देखना दिलचस्‍प होगा कि बीसीसीआई सचिव देवजित सैकिया अगरकर से उनके कार्यकाल को बढ़ाने के बारे में बात करेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की टीम ने फाइनल में बनाई जगह, डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से धोया

यह भी पढ़ें- पहले वैभव सूर्यवंशी, अब यशस्वी जायसवाल: ऑन-फील्ड धक्का-मुक्की पर भड़के संजय मांजरेकर, ICC और BCCI से किया सवाल