विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वैभव तूफान है जो उसे गिराएगा, वो खुद गिर जाएगा'; सूर्यवंशी के बचपन के कोच ने जमकर निकाली भड़ास

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:58 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक बेंच पर ही बैठना पड़ा है। वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में लगातार मौके नहीं मिले हैं, जिससे उनके बचपन के कोच मनीष ओझा गुस्से में आ गए। उन्होंने हेड गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने टीम प्रबंधन पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि वैभव को एशियन गेम्स में मौका मिला था और संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे थे। हालांकि, विंडीज के खिलाफ सूर्यवंशी को बाहर कर दिया और सैमसन एक बार फिर से पारी की शुरुआत करने लगे। संजू को भी बाहर करना टीम मैनेजेमेंट के लिए आसान नहीं है क्योंकि वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में वैभव के लिए फिलहाल जगह बनती हुई नहीं दिख रही है लेकिन उनके कोच काफी गुस्से में दिखाई दिए।

वैभव सूर्यवंशी के कोच हुए नाराज

वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा ने स्पोर्ट्स नाव से बात करते हुए कहा, "मेरे हिसाब से वैभव एक तूफान की तरह है। उससे जो भी मुकाबला करने की कोशिश करेगा, वो आज नहीं तो कल आखिरकार टूट जाएगा। इस टीम मैनेजमेंट को लगता है कि वे खिलाड़ियों को बेंच पर रखकर बनाते हैं। क्रिकेट के और भी महान खिलाड़ी हैं। अगर आप उनसे बात करेंगे, तो वे कहेंगे कि हमें अगली पीढ़ी तैयार करनी है और उन्हें मुश्किल में खेलने के लिए मजबूर करना होगा। बेंच पर बैठकर कोई भी खिलाड़ी नहीं बन पाएगा।"

ओझा ने गंभीर की अगुवाई वाले टीम मैनेजमेंट को तानाशाह बताया। उनका कहना है कि इस प्रबंधन ने मन बना लिया है कि वैभव को मौका नहीं देना है। उन्होंने कहा, "या तो उन्होंने मन बना लिया है कि उस बच्चे को मौका नहीं देना है। उसे बाहर रखेंगे और बहुत परेशान करेंगे। वो बाहर बैठकर पानी पिला रहा है। मुझे लगता है कि ये टीम मैनेजमेंट तानाशाही कर रहा है, जो मन में आएगा, वही करेंगे।"

एशियन गेम्स में नहीं चला था वैभव का बल्ला

एशियन गेम्स में वैभव को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 38 रन बनाए लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी वे 15 रन बनाकर आउट हो गए। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं कुमार कुशाग्र? ऋषभ पंत की जगह न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में हुए शामिल; रातों-रात बने थे करोड़पति

यह भी पढ़ें- WCL में बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, युवराज सिंह की टीम इंडिया को दी पटखनी; 3 रनों से जीता रोमांचक मैच