विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं कुमार कुशाग्र? ऋषभ पंत की जगह न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में हुए शामिल; रातोंरात बने थे करोड़पति

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:17 PM (IST)

ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए ...और पढ़ें

कुमार कुशाग्र

कुमार कुशाग्र

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इंडिया ए की टीम में 21 साल के युवा धाकड़ बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है।

कुशाग्र का महेंद्र सिंह धोनी से खास नाता है। धोनी की घरेलू टीम झारखंड रही है और कुशाग्र भी उसी स्टेट के लिए खेलते हैं। 21 साल के इस युवा ने पिछले कुछ समय में डोमेस्टिक और इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्हें अनुभवी पंत की जगह टीम में शामिल किया गया है।

झारखंड को जिताया था सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

झारखंड ने साल 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था। टीम के खिताबी जीत में कुशाग्र की बहुत ही अहम भूमिका थी। कुशाग्र ने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 162 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले थे।

कुशाग्र ने फाइनल मुकाबले में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 81 रनों की यादगादर पारी खेली थी। इसके बाद कुशाग्र का प्रदर्शन घरेलू मैचों में बेहतर ही होता गया है।

12 साल की उम्र में ही हुआ था टीम में सेलेक्शन

कुशाग्र की दिलचस्पी शुरुआत से ही क्रिकेट में थी। छोटी सी ही उम्र में उन्होंने झारखंड के लिए खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें सिर्फ 12 साल की उम्र में झारखंड की अंडर-16 टीम में जगह मिल गई थी।

इसके बाद से कुशाग्र ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वो झारखंड टीम का अहम हिस्सा हैं। कुशाग्र के परिवार की बात करें तो, उनके पिता जमेशदपुर में जीएसटी कमिश्नर हैं। वहीं, उनकी मां हाउसमेकर हैं। कुशाग्र की दो छोटी बहने हैं।

IPL में करोड़ों में बिके थे कुशाग्र

कुशाग्र आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 19 साल की उम्र में ही कुशाग्र रातो-रात करोड़पति बन गए थे। साल 2024 में मेगा ऑक्शन के दौरान इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए दिल्ली और गुजरात टाइटंस के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।

कुशाग्र की बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये थी। मगर इसके बाद दिल्ली और गुजरात ने इस युवा की रकम करोड़ों में पहुंचा दी। दिल्ली ने आखिरी में सात करोड़ 20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। हालांकि अगले सीजन में दिल्ली ने कुशाग्र को रिलीज कर दिया।

2025 के ऑक्शन में गुजरात ने 65 लाख में उन्हें टीम में शामिल किया। आईपीएल 2026 में गुजरात ने उन्हें रिटेन किया। कुशाग्र अब घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

कुशाग्र का हालिया प्रदर्शन

कुशाग्र का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए पहली पारी में 240 गेंदों में 113 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा, वो दूसरी पारी में 46 रन पर नाबाद रहे थे।

गौरतलब है कि कुशाग्र अब पंत की जगह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में विकेटकीपिंग की भूमिका निभाएंगे। टीम को उनसे पंत के जैसे ही ताबड़तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इंडिया ए का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र (शुरुआती दो मैच के लिए)