'IPL 2026 में धोनी आखिरी बार पीली जर्सी में नजर आएंगे', 19वें सीजन से पहले दिग्गज क्रिकेटर ने MSD पर दिया बयान
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। ...और पढ़ें
-1773402538596_m.webp)
पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे धोनी।
HighLights
28 मार्च से होगी IPL 2026 की शुरुआत
पहले 20 मुकाबलों का शेड्यूल आया सामने
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक जीते 5 खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। 19वें सीजन से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि यह चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी पहले सीजन (2008) से आईपीएल खेल रहे हैं।
जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए पठान ने कहा, "एमएस धोनी के बिना चेन्नई अधूरी है। हो सकता है कि इस सीजन में हम उन्हें पीली जर्सी में आखिरी बार देखें। उनके बिना चेन्नई और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल है। इस सीजन में धोनी सभी को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुझे नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे। लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी।"
संजू सैमसन चेन्नई में पहुंचे
IPL 2026 से पहले चेन्नई ने संजू सैमसन को ट्रेड किया था। पठान ने कहा, "संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे। रुतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं। लेकिन एक समूह के तौर पर दो-तीन खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। यहीं पर एमएस धोनी की भूमिका आती है। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनकी फिटनेस, बल्लेबाजी क्रम और क्या वह सभी मैच खेलेंगे, जैसे सवाल अभी भी उठेंगे। चेन्नई टीम मैनेजमेंट धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। वे निश्चित रूप से उन्हें छठी आईपीएल ट्रॉफी जिताकर शानदार विदाई देना चाहेंगे।"
चेन्नई ने जीते 5 खिताब
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 खिताब जीते हैं। वह 44 साल के हो चुके हैं और अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे। अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में चले गए हैं। पठान का मानना है कि उत्तर प्रदेश के अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर अब जडेजा की जगह बखूबी भर सकते हैं।
खबरें और भी
पठान ने कहा, "जडेजा समय के साथ-साथ इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जब उन्होंने आईपीएल के पहले दो सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला तो शेन वार्न ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और कहा कि वे भविष्य के सुपरस्टार हैं। इससे उन्हें काफी भरोसा मिला। समय के साथ-साथ वे उस स्तर तक पहुंचे जहां वे आज हैं। फिर वे 2012 में सीएसके में शामिल हुए। प्रशांत वीर के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। कम उम्र में सीएसके के लिए खेलने से काफी फायदा मिलता है। अगर आप सीजन की शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन में हैं, तो आप ज्यादातर मैच खेलेंगे। यह एक बड़ा फायदा है।"