विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 क्रिकेट की वजह से वनडे फॉर्मेट के अस्तित्व पर मंडरा रहा है खतरा, रिकी पोंटिंग ने जताई चिंता

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:00 AM (IST)

रिकी पोंटिंग का मानना है कि टी20 और फ्रेंचाइजी लीग के बढ़ते प्रभाव के कारण 50 ओवर के क्रिकेट का ...और पढ़ें

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नितिन नागर, जागरण, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और विश्व चैंपियनशिप आफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के सह-मालिक रिकी पोंटिंग का मानना है कि दुनिया में टी20 क्रिकेट और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों के बढ़ते प्रभाव के बीच 50 ओवर के क्रिकेट के मुकाबलों की संख्या धीरे-धीरे कम होना तय है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी एक प्रारूप पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा तो वह वनडे क्रिकेट होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में 50 ओवर क्रिकेट का भविष्य सिर्फ विश्व कप तक सीमित हो सकता है, पोंटिंग ने कहा कि आने वाले वर्षों में वनडे मुकाबलों की संख्या कम होना तय है।

रिकी पोंटिंग ने बताया वनडे पर खतरा

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे साल गुजरेंगे और दुनिया में ज्यादा से ज्यादा टी20 क्रिकेट और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेले जाएंगे, वैसे-वैसे 50 ओवर क्रिकेट के मुकाबले कम होना तय है। सच कहूं तो मैं इसका बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। मुझे वनडे खेलना बेहद पसंद था, लेकिन कहीं न कहीं कुछ तो कम करना पड़ेगा। टेस्ट क्रिकेट मजबूत बना रहेगा, खासकर जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और शायद दक्षिण अफ्रीका जैसे देश इस प्रारूप को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए अगर किसी एक प्रारूप पर सबसे ज्यादा असर पड़ना है, तो मेरे हिसाब से वह 50 ओवर क्रिकेट है।

WCL में जुड़कर बहुत उत्साहित हूं: रिकी पोंटिंग

पोंटिंग ने डब्ल्यूसीएल से जुड़ने को लेकर कहा कि वह इस लीग का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। लीग में भारत, पाकिस्तान जैसी टीमें खेलती हैं, जिनसे प्रतिस्पर्धा रहेगी। मैंने पिछले संस्करणों में खिलाड़ियों से बात की है और उन्होंने इस अनुभव का खूब आनंद लिया। पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं को दोबारा देखने का मौका मिलना खास है। अपनी नई भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, इस बार मैं खिलाड़ी या कोच की भूमिका में नहीं हूं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पीछे बैठकर उस टीम को खेलते हुए देख सकता हूं, जिसमें मैं सह-मालिक हूं। इसलिए इस बार मेरे ऊपर दबाव थोड़ा कम है और यह अनुभव काफी मजेदार होने वाला है। यह उन खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच है जो अभी भी उच्च स्तर पर खेल रहे हैं, लेकिन अपने करियर के आखिरी दौर की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों के लिए यह लीग अपना खेल जारी रखने का बेहतरीन मौका है।

डेविड वार्नर होंगे ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान

इस बीच डेविड वॉर्नर को विश्व चैंपियनशिप आफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का कप्तान बनाया गया है। कप्तान बनाए जाने के बाद वार्नर ने कहा, खेल के मैदान पर वापसी करने, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका देने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। टीम के सह मालिक पुनीत सिंह ने कहा, रिकी के हमारे साथ जुड़ने और डेविड के कप्तानी संभालने से हमें जबरदस्त अनुभव, नेतृत्व और ताकत मिली है। हम सच में कुछ खास बनाने के लिए तैयार हैं।"

यह भी पढ़ें- 'मुझसे पूछा भी नहीं', सात खिलाड़ियों को बाहर करने पर कप्तान बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी; PCB को ठहराया कसूरवार

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के नमन धीर ने T20 क्रिकेट में 173 रनों की पारी खेलकर मचाया 'तांडव', क्रिस गेल का महा-रिकॉर्ड तोड़ने से चूके