'मुझसे पूछा भी नहीं', सात खिलाड़ियों को बाहर करने पर कप्तान बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी; PCB को ठहराया कसूरवार
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को बाहर किया था। इस मामले पर बाबर ...और पढ़ें

बाबर आजम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उनकी सलाह के बिना ही टीम में बदलाव किए। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तानी टीम में अफरा-तफरी मच गई। क्रिकेट बोर्ड ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया और उनकी जगह नए प्लेयर्स को टीम में शामिल किया।
खिलाड़ियों को बदलने के अलावा टेस्ट के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया। इसके बाद पीसीबी की जमकर आलोचना हुई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कप्तान बाबर से भी खिलाड़ी खुश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने इस मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। अब आजम ने खुलासा किया है कि उनकी जानकारी के बिना ही टीम में बदलाव किया गया।
बाबर आजम ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए आजम ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "मेरे लिए भी ये एक खबर थी। मुझे भी इसके बारे में बाद में पता चला। पीसीबी ने बदलाव का जो फैसला किया है, उसको लेकर वे बेहतर तरीके से समझा सकते हैं।" गौरतलब हो कि बाबर को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था और अब उनके ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है। कई पूर्व क्रिकेटर उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दे चुके हैं।
पाकिस्तानी टीम पर मैच फिक्सिंग का साया
सात खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद अब जानकारी सामने आ रही है कि खिलाड़ियों ने इंग्लैंड दौरे पर मैच फिक्सिंग किया। इसी वजह से पीसीबी ने दो खिलाड़ियों के मोबाइल जब्त कर लिए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनके फोन से डाटा भी शेयर कर लिया गया है।
इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान तीसरा टेस्ट मैच
पहले दो मैचों में जीत हासिल करने के साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। अब इंग्लिश टीम की नजरें पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर होंगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से शुरू होगा।
