विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: जापान ने कैसे एशियन गेम्‍स 2026 के लिए BCCI को किया राजी? राजीव शुक्‍ला ने बताई इनसाइड स्‍टोरी

By Abhishek NigamEdited By: Praveen Kumar Mishra
Published: Tue, 08 Sep 2026 10:43 PM (IST)

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम को 'बी टीम' भेजने की अटकलों को खारिज किया ...और पढ़ें

राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अभिषेक निगम, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें एशियन गेम्स के लिए बी टीम भेजने की चर्चा की जा रही थी। शुक्ला ने ये भी स्पष्ट किया कि एशियन गेम्स में भारतीय टीम के लिए, जो बुनियादी सुविधाओं की चिंता थी, उन्हें दूर कर दिया गया है।

दरअसल, एशियन गेम्स 2026 में बुनियादी सुविधाएं जैसे कि अच्छे होटल और टॉयलेट को लेकर चिंताएं जताई जा रही थी। कहा जा रहा था कि वहां पर टीम के लिए बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होंगी। ऐसे में क्रिकेट बोर्ड बी टीम भेजने की तैयारी में है। हालांकि, बीसीसीआई उपाध्याक्ष ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है।

राजीव शुक्ला ने सुविधाओं को लेकर की चर्चा

एशियन गेम्स की सेंड-ऑफ सेरेमनी में दैनिक जागरण से बात करते हुए शुक्ला ने कहा, "हमारा पूरा ध्यान अच्छे मैदान और क्वालिटी पिच प्राप्त करने पर था। हम उचित ड्रेसिंग रूम और स्वच्छ शौचालय भी चाहते थे। पहले टॉयलेट खेल के मैदान से काफी दूर थे। इसी वजह से हमने जापान क्रिकेट एसोसिएशन और एशियाई खेलों से जुड़े लोगों से इस पर चर्चा की। मैदान और विकेट अब अच्छी स्थिति में हैं। ड्रेसिंग रूम की समस्या का भी समाधान हो गया है। फिलहाल सभी परिस्थितियां ठीक हैं और कोई बड़ी चिंता नहीं है।"

बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के लिए मजबूत स्क्वाड का पहले ही एलान किया था, जिसमें दिग्गज तेज गेंदबज जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया था। शुक्ला ने इस टीम का समर्थन किया है और उनका कहना है कि बोर्ड एशियाई खेलों को बहुत गंंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा, "ये कोई कमजोर टीम नहीं है। हमारे नियमित खिलाड़ी इसमें शामिल हैं और हम एशियाई खेलों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हम अपनी पूरी ताकत के साथ जा रहे हैं और मुझे भरोसा है कि हम जीत सकते हैं।"

महिला एशिया कप को लेकर भी बोले शुक्ला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम मौजूदा समय में एशिया कप 2026 खेल रही है। टीम इंडिया अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां वे 13 सितंबर को बांग्लादेश या यूएई का सामना करेंगे। इसको लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा, "पहले 13 तारीख वाला मैच हो जाने दीजिए। एक बार वहां पर पहुंचने के बाद हम चुनौती का सामना करना सीख जाएंगे। हालांकि, मुझे पूरा भरोसा है कि भारत जीतेगा।"

यह भी पढ़ें- 'मुझसे पूछा भी नहीं', सात खिलाड़ियों को बाहर करने पर कप्तान बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी; PCB को ठहराया कसूरवार

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के नमन धीर ने T20 क्रिकेट में 173 रनों की पारी खेलकर मचाया 'तांडव', क्रिस गेल का महा-रिकॉर्ड तोड़ने से चूके