'बहुत ही शर्मनाक, अब बदलाव की जरूरत', बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पैट कमिंस को लगाई लताड़
ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले गए टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पैट कमिंस को जमकर फटकार लगाई है।

पैट कमिंस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने अपनी टीम को जमकर लताड़ लगाई है। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल उठाए। डार्विन में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। मुकाबले में बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत हासिल की।
बांग्लादेश ने 23 सालों बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और उन्होंने पहली बार कंगारुओं की धरती पर टेस्ट मैच जीता है। इसके बाद पोंटिंग और हेड बुरी तरह से गुस्से में आ गए। पोंटिंग का कहना है टीम में बदलाव करने की जरूरत है। पूर्व कप्तान ने माना कि टीम ने बहुत ही घटिया खेल दिखाया है। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की जरूरत है।
रिकी पोंटिंग ने जमकर लगाई लताड़
ऑस्ट्रेलिया के मैच हारने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के लिए ये शर्मनाक हार है। मैं आखिरी व्यक्ति हूं, जो बदलाव चाहता है। एक कप्तान या एक खिलाड़ी के रूप में मैं ग्रुप को एक साथ रखना चाहता था। किसी को बाहर रखने से पहले सोचना होगा कि सबसे बुरा क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि अब कुछ बदलाव करना चाहिए। शायद एक ओपनर लाना चाहिए था। अगर इसके बावजूद भी हारते, तो भी कोई दिक्कत नहीं होती।"
गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कैमरन ग्रीन के अलावा सभी खिलाड़ी 30+ उम्र के हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ी चिंता है। पोंटिंग का भी यही मानना है कि टीम में धीरे-धीरे नए खिलाड़ियों को लाना चाहिए और बदलाव करना चाहिए। हेडन भी उनका समर्थन किया और उनका कहना है कि ट्रेविस हेड को ओपनिंग छोड़कर मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए।
मैथ्यू हेडन ने किया पोटिंग क समर्थन
हेडन ने कहा, "हेड के लिए ओपनिंग अच्छी पोजीशन नहीं हैं। मुझे लगता है कि हेड को पांचवें नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए। एलेक्स कैरी का मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना मुझे पसंद नहीं है। रिप्लेसमेंट चुनना आसान नहीं होगा, खासकर ऐसे में जब मैच फिटनेस वाले खिलाड़ियों और ज्यादा पोटेंशियल वाले खिलाड़ियों में से किसी को चुनना हो।"

