विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: 'पहले ही दिन हार गए थे', बांग्लादेश से हारने के बाद पैट कमिंस का बड़ा कबूलनामा

Updated: Sun, 16 Aug 2026 01:50 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में बांग्लादेश के हाथों पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पैट कमिंस ने हैरान करने वाला बयान दिया है।

पैट कमिंस ने दिया हैरान करने वाला बयान

पैट कमिंस ने दिया हैरान करने वाला बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को रविवार को वो हार मिली है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। ऐसा मानना बाकी लोगों का हो सकता है, लेकिन टीम के कप्तान पैट कमिंस को इस हार की आहट पहले ही दिन सुनाई दे गई थी जब बांग्लादेशी गेंदबाजों ने उसकी मजबूत बल्लेबाजी को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया था।

बांग्लादेश ने डारविन के मरारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नौ विकेट से हरा दिया। ये बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली टेस्ट जीत है। बांग्लादेश ने पूरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को दबाव में रखा और चौथे दिन विजयी पताका फहरा दी।

पहले ही दिन हार गई थी ऑस्ट्रेलिया

इस हार से ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद आहत है। मैच के बाद कप्तान पैट कमिंस से जब पूछा गया कि वह कहां मैच हारे तो उन्होंने कहा पहले दिन। कमिंस ने कहा, "संभवतः पहले दिन। मुझे लगता है कि हमारी तैयारी एकदम सटीक थी। कोई बहाने नहीं। उन्होंने शानदार क्रिकेट खेली। हमें ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करने का रास्ता निकालना था और इसके बाद हम गेंद से कमाल कर सकते थे।"

उन्होंने कहा, "जब भी इस तरह का मैच होता है तो आप मैचअप देखते हैं। हमने अभी मैच खत्म किया है, हम अपने मैच के बारे में सोचेंगे। हम वापसी करने में माहिर हैं।"

ऐसा रहा मैच

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके बाद तन्जीद हसन के शतक के दम पर 426 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए मेजबान टीम पर 228 रनों की बढ़त ले ली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गई और 284 रन ही बना सका। बांग्लादेश को जीत के लिए 57 रनों का ही टारगेट मिला था जो उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: 'सबसे बड़ी जीत' बांग्लादेशी कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पटकने के बाद दिया बड़ा बयान, एक बदलाव को दिया जीत का श्रेय

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश ने कर दिया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पटक रच दिया इतिहास