Titan के शेयरों ने लगाया 'ऑल टाइम हाई', अब क्या होगा अगला टारगेट, किस भाव पर खरीदना होगी समझदारी?
टाइटन लिमिटेड के शेयरों ने मजबूत तिमाही नतीजों के बाद ₹4378 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया। ब्रोकरेज फर्मों ने टाइटन के शेयरों पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते ह ...और पढ़ें

टाइटन के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद तेजी आई।
HighLights
टाइटन के शेयर ₹4378 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे।
Q3 में कंपनी का शुद्ध लाभ 61% बढ़कर ₹1,684 करोड़ हुआ।
ब्रोकरेज ने शेयर पर ₹4,500 से ₹5,000 तक के टारगेट प्राइस दिए।
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी टाइटन लिमिटेड (Titan Share Price) के शेयरों ने आज फिर से ऑल टाइम हाई लगा दिया है। बेहतर तिमाही नतीजों के दम पर कंपनी के शेयर तेजी के साथ खुले और 4378 रुपये के शिखर पर पहुंच गए। दरअसल, टाइटन कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Titan Q3 Result) में शानदार प्रदर्शन किया और ₹1,684 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 61% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है और बाजार की उम्मीदों से कहीं अधिक है।
टाइटन के शेयर 11 फरवरी को 4350 रुपये के स्तर पर खुले और 4378 रुपये के रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गए। टाइटन के शेयरों पर पॉजिटिव रुख रखते हुए च्वॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के रिसर्च में वाइस प्रेसिडेंट, सचिन गुप्ता ने शेयर और कंपनी के नतीजों पर अपनी राय रखी है।
कैसे रहे कंपनी के नतीजे
सचिन गुप्ता ने कहा कि टाइटन की तीसरी तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे हैं। खास बात है कि टाइटन का ज्वैलरी सेगमेंट अब भी कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंडिकेटर बना हुआ, जिसमें त्योहारी मांग और सोने की ऊंची कीमतों के बल पर 42% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।
Titan के शेयरों पर ब्रोकरेज के टारगेट
NOMURA ने टाइटन के शेयरों पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर 4,500 रुपये टारगेट प्राइस निर्धारित किया है।
CLSA ने शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर 4,369 रुपये टारगेट प्राइस दिया है।
UBS ने शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर 5,000 रुपये टारगेट प्राइस निर्धारित किया है।
Titan के शेयरों के लिए अहम लेवल?
सचिन गुप्ता के अनुसार, टेक्निकल नजरिये से टाइटन के शेयरों में मजबूत तेजी का रुझान जारी है। आज के कारोबारी सत्र के दौरान इसने ₹4378 का नया 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ है। शेयर वर्तमान में 21-दिन, 50-दिन और 200-दिन के औसत सहित सभी प्रमुख शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो एक मजबूत ऊपर की ओर रुझान का संकेत देता है।
खबरें और भी
फिलहाल, टाइटन के शेयरों के लिए 4360/4400 का लेवल एक बड़ा रेजिस्टेंस होगा। इस स्तर से ऊपर मजबूत और निरंतर ब्रेकआउट होने पर शेयरों के ₹4,600 और ₹4,800 के स्तर तक जाने की संभावना है। दूसरी ओर, ₹4,100 और ₹4,000 के पास मजबूत सपोर्ट दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें- 36 रुपये वाले शेयर में तूफानी तेजी, दो दिन में 30% चढ़ा, इस मशहूर निवेशक ने एक साथ खरीदे 20 लाख स्टॉक्स
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय और किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)