Titan Q3 Results: आमदनी 25416 और मुनाफा 1684 करोड़, टाइटन ने पेश किए Q3 नतीजे, कल शेयरों पर दिखेगा असर
टाटा समूह की रिटेल कंपनी टाइटन लिमिटेड ने Q3 के नतीजे जारी किए हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 61% बढ़कर ₹1,684 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 43% ...और पढ़ें
-1770729897624_m.webp)
टाइटन ने बाजार बंद होने के बाद जारी किए तीसरी तिमाही के नतीजे
HighLights
Q3 में टाइटन का शुद्ध लाभ 61% बढ़कर ₹1,684 करोड़ रहा।
ऑपरेशनल रेवेन्यू 43% बढ़कर ₹25,416 करोड़ पर पहुंचा।
ज्वैलरी बिजनेस में त्योहारी बिक्री से 42% की वृद्धि हुई।
नई दिल्ली। टाटा समूह की कंपनी टाइटन लिमिटेड (Titan Q3 Result) ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि FY2026 के Q3 में टाइटन को 1,684 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। यह सालाना आधार पर पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए 1,047 करोड़ रुपये के मुनाफे से 61 प्रतिशत ज्यादा है। इस तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी Y-oY बेसिस पर 17,740 करोड़ रुपये से बढ़कर 43 प्रतिशत की दर से 25,416 करोड़ रुपये रहा।
Titan के Q3 रिजल्ट
- टाइटन ने कहा कि उसके ज्वैलरी बिजनेस ने असाधारण वृद्धि दर्ज की है, जो सोने की ऊंची कीमतों वाले माहौल में भी उसकी मजबूती को दर्शाता है।
- ज्वैलरी पोर्टफोलियो में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 22,517 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह वृद्धि शानदार त्योहारी कलेक्शन के चलते आई।
- कंपनी ने अन्य उपभोक्ता व्यवसायों में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की, जिससे व्यापक पैमाने पर नतीजे अच्छे आए।
नतीजों पर कंपनी ने क्या कहा?
तीसरी तिमाही के नतीजों पर कंपनी ने कहा, "भारत (घरेलू) कारोबार ने (कोविड काल को छोड़कर) अब तक की सबसे उच्च तिमाही वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि त्योहारी सीजन की शानदार बिक्री और पोर्टफोलियो में शामिल सभी ब्रांडों के लिए प्रभावी अभियानों के कारण संभव हुई। मजबूत एक्सचेंज प्रोग्राम, वेडिंग सेल्स, फेस्टिव कलेक्शन और आकर्षक कॉइन ऑफर्स ने इस मजबूत वृद्धि को बढ़ावा दिया, जिससे सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद पूरी तिमाही में ग्रोथ रेट बरकरार रही।"
कल शेयरों पर दिखेगा असर?
टाइटन के शेयरों में बेहतर Q3 नतीजों के बाद 11 फरवरी के सत्र में एक्शन देखने को मिल सकता है। खास बात है कि नतीजों से पहले टाइटन के शेयरों ने 4329 रुपये का रिकॉर्ड हाई लगाकर 4269 रुपये पर क्लोजिंग दी है।
ये भी पढ़ें- 36 रुपये वाले शेयर में तूफानी तेजी, दो दिन में 30% चढ़ा, इस मशहूर निवेशक ने एक साथ खरीदे 20 लाख स्टॉक्स
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)