36 रुपये वाले शेयर में तूफानी तेजी, दो दिन में 30% चढ़ा, इस मशहूर निवेशक ने एक साथ खरीदे 20 लाख स्टॉक्स
ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मंगलवार को 20% का अपर सर्किट लग गया, और लगातार दो दिनों से हुई खरीदारी से यह स्टॉक 30% तक चढ़ गया। शेयरों में यह उछ ...और पढ़ें

ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 20 फीसदी की तेजी आई।
HighLights
ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 20% का अपर सर्किट लगा।
दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने 20 लाख शेयर खरीदे।
दो कारोबारी सत्रों में शेयरों में 30% की तेजी आई।
नई दिल्ली। लंबे समय से गिरावट दिखा रहे ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज (Tracxn Tech shares) के शेयरों की कीमत में मंगलवार, 10 फरवरी को जबरदस्त उछाल आया, और शुरुआती कारोबार में इस स्टॉक में 20 फीसदी का अपर सर्किट (Upper Circuit) लग गया। शेयरों की कीमत में यह बढ़ोतरी दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल की एक बल्क डील के बाद देखने को मिली। दरअसल, एक दिन पहले उन्होंने बल्क डील के जरिए इस कंपनी के 20 लाख शेयर खरीदे थे और इस ट्रांजेक्शन की कुल वैल्यू 6.6 करोड़ रुपये थी।
इसके बाद 11 फरवरी को ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर 6.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह इंट्राडे में 40.68 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, और शेयरों में 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।
2 दिन में 30% की तेजी
ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले दो कारोबारी सत्रों में 30 फीसदी की तेजी आ गई है। सोमवार को भी इस कंपनी के स्टॉक 8 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए थे और इंट्रा डे में 10 फीसदी तक चढ़ गए थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से शेयरों में लगातार गिरावट हावी रही। पिछले एक साल में यह शेयर 50 फीसदी से ज्यादा टूट गया है।
बल्क डील की डिटेल
बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार, मुकुल महावीर अग्रवाल ने सोमवार को 33 रुपये प्रति शेयर के भाव से 20,00,000 शेयर खरीदे थे, जिसके बाद शेयरों में यह तेज उछाल आया। इस ट्रांजेक्शन की कुल वैल्यू 6.6 करोड़ रुपये रही। बता दें कि बेंगलुरु स्थित ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज, सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस मॉडल पर काम करती है और प्राइवेट कंपनियों पर बाजार संबंधी जानकारी मुहैया करती है। इस कंपनी का मार्केट कैप 409 करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- एक साथ 2 डिविडेंड दे रही ये कंपनी, हर शेयर पर मिलेंगे 160 रुपये, इस तारीख से पहले खरीदना होगा स्टॉक
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)