Share Market Today LIVE: शेयर बाजार में छाई रही सुस्ती, Sensex गिरा तो निफ्टी 50 में आई मजबूती, ये हैं आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
Stock Market Live Updates: बीते कुछ दिन से शेयर बाजार में तेजी जारी है, जो आज भी बरकरार है। बुधवार को शेयर बाजार हल्की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 84,273.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84,339.15 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 25,935.15 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 25,997.45 पर शुरुआत की। इससे पहले गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 93 अंक या 0.36 फीसदी चढ़कर 26,048.50 पर पहुंच गया था।
-1770776541571_m.webp)
नई दिल्ली।बीते कुछ दिन से शेयर बाजार (Share Market Live Updates) में तेजी जारी है, जो आज भी बरकरार है।बुधवार को शेयर बाजार हल्की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 84,273.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84,339.15 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 25,935.15 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 25,997.45 पर शुरुआत की।
इससे पहले गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 93 अंक या 0.36 फीसदी चढ़कर 26,048.50 पर पहुंच गया था। जानकारों का मानना है कि मार्केट में ऊपर चढ़ने का रुझान बना रह सकता है और Q3 तिमाही नतीजे सीजन के आखिरी दौर में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन के तेजी दिखने की उम्मीद है। साथ ही हालिया ट्रेड डील के बाद US एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्टॉक और मेटल कंपनियां फोकस में रह सकती हैं।
जानकारों का मानना है कि मार्केट में ऊपर चढ़ने का रुझान बना रह सकता है और Q3 तिमाही नतीजे सीजन के आखिरी दौर में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन के तेजी दिखने की उम्मीद है। साथ ही हालिया ट्रेड डील के बाद US एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्टॉक और मेटल कंपनियां फोकस में रह सकती हैं।
टेक्निकल नजरिए से, जानकार निफ्टी के मीडियम-टर्म ट्रेंड पर कंस्ट्रक्टिव बने हुए हैं, हालांकि नियर-टर्म में कंसोलिडेशन यानी एक ठहराव की संभावना है। इस इंडेक्स ने हायर हाई और हायर लो के साथ लगातार दूसरी हाई-वेव कैंडल बनाई, जो 26,000 के लेवल के आसपास पॉजिटिव बायस के साथ कंसोलिडेशन का संकेत देती है।
ये भी पढ़ें - 11 फरवरी को Tata Steel समेत इन 3 बड़े शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट की सलाह, जानिए कहां खरीदें और कहां बेचें?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Updates: शेयर बाजार में छाई रही सुस्ती
आज शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ। बीएसई और एनएसई दोनों में ही सुस्ती छाई रही। हालांकि निफ्टी 50 हरे निशान पर बंद हुआ। ये 18.70 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 25,943.30 पर क्लोज हुआ है। इसके साथ ही बीएसई में सुस्त कारोबार रहा। ये 40 अंकों की गिरावट के साथ 84,233.64 पर क्लोज हुआ है।
आज के Top Gainers
Eicher Motors आज का टॉप गेनर है। इसमें लगभग 7 फीसदी की तेजी है। इसके साथ ही अपोलो, मैक्स हेल्थ, एसबीआई में लगभग 4 फीसदी की बढ़ोतरी आई और ये आज के टॉप 4 स्टॉक की लिस्ट में शामिल हो गए।
आज के Top Losers
इसके साथ ही TCS आज का टॉप लूजर है। इसमें 2.53 की गिरावट देखी गई। इसके अलावा इंफोसिस, कोल इंडिया, HCL टेक और टेक महिंद्रा भी टॉप लूजर की लिस्ट में शामिल हो गए।
Fractal Analytics IPO GMP: आखिरी दिन हुआ फुली सब्सक्राइब्ड
Fractal Analytics IPO के जीएमपी ने आखिरी दिन अपना दम तोड़ दिया। इसके जीएमपी में आई सुस्ती खराब लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन जीएमपी खराब होने के बावजूद मार्केट क्लोज होने से पहले ये आईपीओ फुली सब्सक्राइबड हो चुका है। इसका टोटल सब्सक्रिप्शन आखिरी दिन 1.04 गुना रहा।
GTL Infrastructure में लगा अपर सर्किट
GTL Infrastruture निवेशकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि इस पेनी स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। कुछ देर पहले ही इसके एक शेयर की कीमत 1.35 रुपये प्रति शेयर पहुंच की गई थी। दोपहर 2.51 बजे यानी मार्केट क्लोज होने से लगभग 30 मिनट पहले इसके एक शेयर की कीमत 1.23 रुपये है। वहीं एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) में इसके एक शेयर का दाम 1.23 रुपये प्रति शेयर दर्ज की गई है। इसमें 8.85 फीसदी की बढ़ोतरी है। हालांकि पेनी स्टॉक में सोच समझकर निवेश करें क्योंकि इसमें अस्थिरता ज्यादा और खरीदारों और व्रिकेता की कमी रहती है।
Share Market Live: फ्रैक्टल एनालिटिक्स IPO GMP कितना चल रहा?
फ्रैक्टल एनालिटिक्स IPO अभी लगभग 0.5% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यह सेंटिमेंट में थोड़ी नरमी दिखाता है, क्योंकि प्रीमियम पहले के लगभग 1.5% से कम हो गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह IPO लंबे समय के इन्वेस्टमेंट वाले इन्वेस्टर्स के लिए ज्यादा सही हो सकता है।
Stock Market LIVE Updates: जुनिपर होटल्स Q3 के नतीजे कैसे रहे?
नेट प्रॉफिट ₹65.4 Cr रहा, जबकि पिछले साल यह ₹32.5 Cr था (YoY)
रेवेन्यू 16.8% बढ़कर ₹295 Cr रहा, जबकि पिछले साल यह ₹252.5 Cr था (YoY)
EBITDA 37.3% बढ़कर ₹127.4 Cr रहा, जबकि पिछले साल यह ₹92.8 Cr था (YoY)
मार्जिन 43.2% रहा, जबकि पिछले साल यह 36.8% था (YoY)
Share Market Live: मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन के तिमाही नतीजे कैसे रहे?
मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 36.7% घटकर 51.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 84 करोड़ रुपये था
मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन का शेयर 7.10 रुपये या 5.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 116.70 रुपये पर था। इसने 125.55 रुपये का इंट्राडे हाई और 116.20 रुपये का इंट्राडे लो छुआ है।
यह 30,706 शेयरों के वॉल्यूम के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि इसके पांच दिन के एवरेज 15,262 शेयर थे, जो 101.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
Share Market Live: रिकॉर्ड ऑर्डर मिलने के बाद टाटा मोटर्स के शेयर 5% बढ़कर 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गए
बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयर 5 परसेंट से ज्यादा उछलकर 52 हफ़्ते के नए हाई 497.80 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए।
टाटा मोटर्स ने घोषणा की कि उसकी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली इनडायरेक्ट सब्सिडियरी, PT टाटा मोटर्स डिस्ट्रिब्यूसी इंडोनेशिया, ने इंडोनेशिया में इस्तेमाल के लिए 70,000 गाड़ियों की सप्लाई के लिए एक एग्रीमेंट किया है। यह सब्सिडियरी के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर जीतना है।
Indigo के शेयरों में तेजी, कंपनी ने FDTL पर दिया ये बड़ा अपडेट
Share Market Live Updates: देश की दिग्गज एयरलान कंपनी इंडिगो के शेयरों में 11 फरवरी को 1.5% से ज्याद की तेजी आ गई। दरअसल, इस एयरलाइन कंपनी ने कहा कि वह फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों का पालन करने के लिए तैयार है, जिन्हें पिछले साल नवंबर में लागू किया गया था। इसके बाद ही इंडिगो को संकट का सामना करना पड़ा था।
BHEL के शेयरों में 5% की गिरावट, सरकार के OFS लाने के एलान से गिरे स्टॉक
Share Market Live Updates: सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के शेयर 11 फरवरी को 5.5% गिरकर 261 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। यह गिरावट सरकार द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से 5% तक हिस्सेदारी बेचने की घोषणा के बाद हुई। OFS के लिए न्यूनतम मूल्य 254 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
Share Market Live Updates: तिमाही नतीजों के बाद उछले समवर्धन मदरसन के शेयर, 5% की तेजी
तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद समवर्धन मदरसन के शेयर 5 फीसदी तक उछल गए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए 1,024 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल किया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में दर्ज किए गए 879 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से साल-दर-साल (YoY) 16.5 प्रतिशत ज्यादा है।
वहीं, वेकफिट इनोवेशन्स के शेयर भी Q3 नतीजों के बाद 7 फीसदी तक चढ़ गए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 31.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2.41 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
Share Market Live Updates: निफ्टी50 के टॉप गेनर और लूजर शेयरों में कौन-कौन?
निफ्टी50 के टॉप गेनर शेयरों की लिस्ट में आइशर मोटर्स सबसे ऊपर है, जबकि अपोलो हॉस्पिटल, मैक्सहेल्थ, एम एंड एम और टाइटन दूसरे से 5वें नंबर पर काबिज हैं। वहीं, लूजर्स शेयरों में कोल इंडिया टॉप पर है, जबकि ओएनजीसी, हिंडाल्को, ग्रासिम और ट्रेंट टॉप 5 लूजर शेयरों में शामिल है।
Britannia Industries Share Price Live: 6% तक उछले ब्रिटानिया के शेयर, 6156 रुपये पहुंचा भाव
एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद 11 फरवरी को लगभग 5 प्रतिशत तक उछल गए। मैरी गोल्ड और गुड डे जैसे बिस्किट बनाने वाली इस कंपनी के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 6,156 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को Q3 में 682 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है।
Titan Shares Price Live: टाइटन के शेयरों ने लगाया रिकॉर्ड हाई, तिमाही नतीजों के बाद उछाल
बेहतर तिमाही नतीजों के बाद टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी टाइटन ने फिर से रिकॉर्ड हाई लगा दिया है। 11 फरवरी को टाइटन के शेयर 4350 रुपये पर खुले और 4378 रुपये का ऑल टाइम हाई लगा दिया। कंपनी ने बताया कि FY2026 के Q3 में कंपनी को 1,684 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। यह सालाना आधार पर 61 प्रतिशत ज्यादा है।
पूरी खबर पढ़ें- Titan के शेयरों ने लगाया 'ऑल टाइम हाई', अब क्या होगा अगला टारगेट, किस भाव पर खरीदना होगी समझदारी?
Oil India Share Price: कंपनी का प्रॉफिट गिरा, रेवेन्यू भी घटा
Q3 में ऑयल इंडिया का प्रॉफिट 10.7 फीसदी गिरकर 1,195.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 1,339 करोड़ रुपये रहा था। वहीं रेवेन्यू 0.08 फीसदी गिरकर 8,330.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 8,336.9 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच कंपनी का शेयर भी 1.25 फीसदी गिरकर 481.45 रुपये पर आ गया है।
Eicher Motors Share Price: 6 फीसदी से ज्यादा उछला आयशर मोटर्स का शेयर
आयशर मोटर्स का शेयर आज 6 फीसदी से अधिक उछला है। करीब 9.40 बजे ये BSE पर 451.75 रुपये या 6.19 फीसदी उछलकर 7,748 रुपये पर है। दरअसल Q3 में इसका रेवेन्यू 22.94% बढ़कर 6114.04 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 4973.12 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA 29.59% बढ़कर 1556.72 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1201.19 करोड़ रुपये था और नेट प्रॉफिट 21.36% बढ़कर 1420.61 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1170.5 करोड़ रुपये था।
Tata Capital Share Price: कंपनी ने अलॉट किए 1250 करोड़ के डिबेंचर
टाटा कैपिटल ने 1,250 करोड़ रुपये के 12,500 सिक्योर्ड NCDs (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर) अलॉट किए हैं। ये डिबेंचर प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर आवंटित किए गए हैं। बता दें कि इन NCDs पर 7.95% इंटरेस्ट रेट है। इस खबर के बीच आज टाटा कैपिटल का शेयर फोकस में रहेगा।
Share Market Live Updates: हल्की बढ़ोतरी के साथ खुला शेयर बाजार
बुधवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़ोतरी के साथ ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स 84,273.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84,339.15 पर खुला है, जबकि निफ्टी 25,935.15 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 25,997.45 पर खुला है।
Eicher Motors Share Price: प्रोडक्शन बढ़ाएगी आयशर मोटर्स
आयशर मोटर्स अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को 14.6 लाख यूनिट से बढ़ाकर 20 लाख यूनिट प्रति वर्ष करेगी। इस विस्तार पर 958 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ये कंपनी के लॉन्ग टर्म प्लान का हिस्सा है।
Tata Motors Commercial Share: इंडोनेशियाई सब्सिडियरी को मिला ठेका
कंपनी की इंडोनेशियाई सब्सिडियरी को पूरे इंडोनेशिया में लगाने के लिए 70,000 योद्धा और अल्ट्रा T.7 गाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। इन गाड़ियों का इस्तेमाल खेती-बाड़ी के कामों और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स में मदद के लिए किया जाएगा, जिसमें खेत से बाजार तक ट्रांसपोर्टेशन और पूरे देश में सामान की रीजनल मूवमेंट शामिल है।
BHEL Share Price: सरकार ने रखा हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स की प्रमोटर, भारत सरकार ने 11-12 फरवरी को BHEL में 10.44 करोड़ इक्विटी शेयर (जो पेड-अप इक्विटी का 3 प्रतिशत है) बेचने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही ऑफर फॉर सेल के जरिए 6.96 करोड़ शेयर (जो ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन के तहत पेड-अप इक्विटी का 2 प्रतिशत है) बेचने का ऑप्शन भी है।
Ather Energy Share Price: नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बेच सकता है हिस्सेदारी
नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड II (NIIF) एक ब्लॉक डील के जरिए एथर एनर्जी में 1.92 परसेंट तक हिस्सेदारी बेच सकता है। इस डील का अनुमानित ऑफर साइज 533.5 करोड़ रुपये है।
Apollo Hospitals Share Price: 35% बढ़ा अपोलो हॉस्पिटल्स का प्रॉफिट
Q3 में कंपनी का प्रॉफिट 34.9% बढ़कर 502.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 372.3 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 17.2% बढ़कर 6,477.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 5,526.9 करोड़ रुपये था। लेबर कोड का असर 19.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह शून्य था। कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया।
Titan Share Price: टाइटन के शेयर पर रखें नजर
Q3 में टाइटन का प्रॉफिट 60.8% बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 1,047 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 43.3% बढ़कर 25,416 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 17,740 करोड़ रुपये था। लेबर कोड का असर 152 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह जीरो था।
Stock Market News Live: आज ये कंपनियां करेंगी तिमाही नतीजों की घोषणा
महिंद्रा एंड महिंद्रा, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, अशोक लेलैंड, आरे ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, अमागी मीडिया लैब्स, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया, अवंती फीड्स, केयर रेटिंग्स, कैरारो इंडिया, डिविस लैबोरेटरीज, गोदरेज इंडस्ट्रीज, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया), मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, पतंजलि फूड्स, टीबीओ टेक, और यात्रा ऑनलाइन आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।