11 फरवरी को Tata Steel समेत इन 3 बड़े शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट की सलाह, जानिए कहां खरीदें और कहां बेचें?
शेयर बाजार में जारी तेजी में ऑटो और मेटल सेक्टर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में 11 फरवरी के लिए मार्केट एक्सपर्ट ने महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा ...और पढ़ें

टाटा स्टील समेत ये 3 शेयर दिखा सकते हैं तेजी
HighLights
महिंद्रा एंड महिंद्रा में ₹3,650 पर मजबूत सपोर्ट।
टाटा स्टील में वॉल्यूम के साथ खरीदारी, ₹205-206 अहम सपोर्ट।
बजाज ऑटो ₹9,650 के ऊपर ₹9,900-10,000 तक बढ़ सकता है।
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का सिलसिला जारी है और बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बढ़त पर बंद हुआ। 10 फरवरी के कारोबारी सत्र के दौरान कुछ चुनिंदा शेयरों में अच्छा एक्शन देखने को मिला है और 11 फरवरी, बुधवार के सेशन में भी जारी रह सकता है। दरअसल, बीते तीन कारोबारी सत्रों से बाजार में जारी तेजी के बाद अब निवेशक और ट्रेडर उन स्टॉक्स पर फोकस कर रहे हैं, जहां वॉल्यूम और ट्रेंड दोनों का सपोर्ट नजर आ रहा है।
जागरण बिजनेस से खास बातचीत में वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि ऑटो और मेटल सेक्टर फिलहाल बाजार की अगुवाई कर रहे हैं। इन्हीं सेक्टर्स के कुछ हैवीवेट शेयर तकनीकी तौर पर बेहतर स्थिति में दिख रहे हैं। इस आधार पर उन्होंने कल के सेशन के लिए 3 शेयरों में खरीदारी की राय दी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)
ऑटो सेक्टर में मजबूती का सबसे बड़ा फायदा महिंद्रा एंड महिंद्रा को मिला है। स्टॉक लगातार ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में सफल रहा है। तकनीकी तौर पर ₹3,650 के आसपास मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। इस स्तर के ऊपर बने रहने पर स्टॉक में ₹3,720 से ₹3,750 तक की चाल देखने को मिल सकती है।
टाटा स्टील
मेटल शेयरों में आई ताज़ा खरीदारी के बीच टाटा स्टील में वॉल्यूम के साथ मजबूती देखने को मिली है।
स्टॉक के लिए ₹205–206 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ऊपर की ओर ₹212 के आसपास रेज़िस्टेंस है। ग्लोबल कमोडिटी संकेतों में स्थिरता रहने पर इसमें आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
खबरें और भी
बजाज ऑटो
दोपहिया सेगमेंट में मांग को लेकर बनी उम्मीदों का असर बजाज ऑटो पर साफ नजर आ रहा है।
स्टॉक अगर ₹9,650 के ऊपर टिकता है, तो ₹9,900–10,000 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। नीचे की ओर ₹9,550 अहम सपोर्ट रहेगा।
अभिषेक भट्ट ने कहा कि बाजार का रुख फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है। हालांकि ऊपरी स्तरों पर चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में डिप्स पर खरीदारी की रणनीति बेहतर रहेगी और स्टॉप-लॉस पर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद FMCG सेक्टर में आएगी बड़ी तेजी, खरीदना चाहिए HUL और Dabur के शेयर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)