सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेराफेरी के आरोप में घिरी Rajesh Exports में बड़ा फेरबदल, SEBI एक्शन के 3 महीने बाद बदला सेक्रेटरी

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:13 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 08:42 PM (IST)

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports latest update) ने दीपक काडेल को अपना नया कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया है, ...और पढ़ें

SEBI कार्रवाई के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स में बड़ा बदलाव, दीपक काडेल बने नए कंपनी सेक्रेटरी

SEBI कार्रवाई के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स में बड़ा बदलाव, दीपक काडेल बने नए कंपनी सेक्रेटरी

HighLights

  1. राजेश एक्सपोर्ट्स ने दीपक काडेल को नया कंपनी सेक्रेटरी नियुक्त किया।

  2. SEBI आरोपों के बीच कंपनी में यह अहम बदलाव हुआ।

  3. विकास कुमार खेतान ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया।

नई दिल्ली। राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports)। वह कंपनी जिस पर हाल ही में SEBI ने कंपनी और उसके चेयरमैन राजेश मेहता पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने पर रोक लगाई है। उन पर ₹15.15 लाख करोड़ से ज़्यादा रेवेन्यू बढ़ाकर दिखाने और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में हेरफेर करने के गंभीर आरोप हैं। हालांकि राजेश एक्सपोर्ट्स ने सभी आरोपों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि SEBI का आदेश अंतरिम है और उसने कोई गलत काम नहीं किया है, उसके द्वारा जारी किए गए रेवेन्यू के आंकड़े सही हैं।

अब ज्वेलरी की प्रमुख कंपनी और सोने की बड़ी निर्यातक, राजेश एक्सपोर्ट्स ने अपने मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में एक अहम बदलाव की घोषणा की है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने दीपक काडेल को अपना नया कंपनी सेक्रेटरी (CS) और कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया है।

दिग्गज ज्वेलरी कंपनी और सोने के दिग्गज निर्यातक कंपनी, राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports News) ने अपने प्रबंधन ढांचे में एक खास बदलाव की घोषणा की है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि उसने दीपक काडेल को अपना नया कंपनी सेक्रेटरी (CS) और कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया है।

विकास कुमार खेतान का इस्तीफ़ा

विकास कुमार खेतान की जगह दीपक कड़ेल को नियुक्त किया गया है। खबरों के अनुसार, विकास कुमार खेतान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। कंपनी ने SEBI के नियमों के अनुसार इस बदलाव की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी, भारतीय कंपनी है मालिक; 15 लाख करोड़ की हेराफेरी से हड़कंप, SEBI का बड़ा एक्शन

कौन हैं दीपक काडेल?

दीपक काडेल एक अनुभवी पेशेवर हैं। उनके पास कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर के रूप में कार्य करने का गहरा ज्ञान और अनुभव है। वे इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के सदस्य हैं। वे कॉमर्स में स्नातक हैं। कंपनी के अनुसार, वे कॉर्पोरेट गवर्नेंस और कानूनी अनुपालन (Compliance) की बारीकियों को संभालने में सक्षम हैं।

करीब 30 फीसदी गिर चुके हैं राजेश एक्सपोर्ट के शेयर?

राजेश एक्सपोर्ट के शेयर (Rajesh Exports Share is falling) मई 2026 से 30 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। इसकी कीमत 122 रुपये से अब 80 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि कुछ दिनों में इसमें 5 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली। आज यह 3.64% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)