अनिल अग्रवाल की हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड में बड़ा उलटफेर, सरकारी आदेश पर हुई नए निदेशक की एंट्री
भारत सरकार के खान मंत्रालय के आदेश पर हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड में डॉ. योगेश अत्रे को गैर-आधिकारिक अंशकालिक निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए हुई है, क्योंकि सरकार की कंपनी में 29.54% हिस्सेदारी है।

डॉ. योगेश अत्रे हिंदुस्तान जिंक बोर्ड में शामिल हुए।
HighLights
डॉ. योगेश अत्रे हिंदुस्तान जिंक बोर्ड में शामिल हुए।
खान मंत्रालय ने गैर-आधिकारिक अंशकालिक निदेशक नियुक्त किया।
यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी।
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति अनिल अग्रवाल की हिंदुस्तान जिंक से बड़ी खबर है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड में एक नए गैर-आधिकारिक अंशकालिक निदेशक (Non-official Part-time Director) एंट्री हुई है। यह एंट्री भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ माइंस के आदेश पर हुई है।
दरअसल, हिंदुस्तान जिंक में भारत सरकार की 29.54% हिस्सेदारी है। इसलिए मिनिस्ट्री ऑफ माइंस ने डॉ. योगेश अत्रे को कंपनी के बोर्ड में गैर-आधिकारिक अंशकालिक निदेशक (Non-official Part-time Director) के रूप में नियुक्त किया है।
अनिल अग्रवाल की कंपनी ने इसकी जानकारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी ने बताा कि भारत सरकार ने डॉ. योगेश अत्रे को कंपनी के बोर्ड में गैर-आधिकारिक अंशकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
हिंदुस्तान जिंक में डॉ. योगेश अत्रे को मिली 3 साल तक के लिए जिम्मेदारी
आधिकारिक सूचना के अनुसार, डॉ. योगेश अत्रे (DIN- 07654847) की यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गई है। यह कार्यकाल अधिसूचना की तारीख से शुरू होगा या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
हिंदुस्तान जिंक ने अपनी फाइलिंग में बताया, "भारत सरकार के खान मंत्रालय ने 14 अगस्त, 2026 के आदेश संख्या Met3-10/2/2020- Metal III के जरिए, डॉ. योगेश अत्रे (DIN- 07654847) को हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल पार्ट-टाइम डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने की जानकारी दी है। यह नियुक्ति नोटिफिकेशन की तारीख से या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, 3 साल की अवधि के लिए होगी।"
हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि वह इस नियुक्ति से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं और खुलासों को पूरा करने की प्रक्रिया में है। कंपनी जल्द ही इस संबंध में अन्य जरूरी दस्तावेज और जानकारियां साझा करेगी।
यह भी पढ़ें- वेदांता के निवेशकों के लिए बड़ी खबर, NCD रेटिंग्स में उलटफेर; Vedanta Demerger से बदला गेम
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
