Hindustan Zinc Q1 Result: देश की सबसे बड़ी जिंक कंपनी के नतीजे जारी, मुनाफा 145% उछला, सिल्वर ने कराई 'चांदी'
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹5,469 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 145% अधिक है। कंपनी का परिचालन राजस्व भी 77% बढ़कर ₹13,747 करोड़ रहा, जिसमें चांदी के परिचालन का प्रमुख योगदान रहा।

हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ 145% बढ़कर ₹5,469 करोड़ हुआ।
HighLights
हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ 145% बढ़कर ₹5,469 करोड़ हुआ।
कंपनी का परिचालन राजस्व 77% बढ़कर ₹13,747 करोड़ रहा।
चांदी के परिचालन से आय में दोगुनी से अधिक वृद्धि हुई।
नई दिल्ली। Hindustan Zinc Q1 Result: भारत की सबसे बड़ी जिंक प्रोडक्शन कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप की इस कंपनी को भारी मुनाफा हुआ है। मुनाफे के साथ रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल देखा गया है।
मुनाफे में 145% का उछाल
24 जुलाई, 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार, हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) जून 2026 को समाप्त तिमाही में ₹5,469 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी तिमाही (Q1 FY2025) में यह आंकड़ा ₹2,234 करोड़ था। यानी कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर लगभग 145 फीसदी का उछाल देखा गया है।
इस जबरदस्त बढ़ोतरी की मुख्य वजह सिल्वर ऑपरेशन्स से होने वाली कमाई में भारी उछाल थी, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई।
यह भी पढ़ें- Vedanta को बड़ी राहत: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने चुकाया ₹144476475000 का कर्ज, छुड़ा लिए गिरवी रखे शेयर
कंपनी का कुल परिचालन राजस्व (Revenue from Operations) इस तिमाही में ₹13,747 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹7,771 करोड़ था। कंपनी की इस सफलता में जिंक, लेड और विशेष रूप से सिल्वर (चांदी) सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा है। रेवेन्यू में 77 फीसदी का उछाल देखा गया है।
मेटल्स सेगमेंट में सिल्वर का रहा दबदबा
कंपनी के मुख्य मेटल्स सेगमेंट का रेवेन्यू में दबदबा बना रहा। सिल्वर ग्रोथ का मुख्य ड्राइवर बनकर उभरा; Q1FY26 में इसका रेवेन्यू ₹1,426 करोड़ था जो Q1FY27 में बढ़कर ₹3,839 करोड़ हो गया। जिंक, लेड और अन्य मेटल्स का योगदान ₹9,146 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹6,116 करोड़ से ज्यादा है। विंड एनर्जी सेगमेंट का रेवेन्यू ₹48 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹49 करोड़ के मुकाबले लगभग उतना ही है।
अप्रैल में हुई थी डिविडेंड की घोषणा
कंपनी के बोर्ड ने 24 अप्रैल, 2026 को ही ₹11 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) की घोषणा की थी, जिसकी कुल राशि ₹4,648 करोड़ बनती है।
यह भी पढ़ें- ₹44840 करोड़ के जिस साम्राज्य के लिए लड़ रही हैं करिश्मा कपूर, उसके तिमाही नतीजे जारी; मुनाफा 45% बढ़ा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
