वेदांता के निवेशकों के लिए बड़ी खबर, NCD रेटिंग्स में उलटफेर; Vedanta Demerger से बदला गेम
इंडिया रेटिंग्स ने वेदांता लिमिटेड के एनसीडी की रेटिंग वापस ले ली है, क्योंकि डीमर्जर के बाद इन्हें वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (VAML) को ट्रांसफर कर दिया गया है।

इंडिया रेटिंग्स ने वेदांता के NCDs की रेटिंग वापस ली।
HighLights
इंडिया रेटिंग्स ने वेदांता के NCDs की रेटिंग वापस ली।
NCDs वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (VAML) को ट्रांसफर।
VAML को अब 'IND AA+/Stable' की बेहतर रेटिंग मिली।
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) को लेकर बड़ी खबर है। रेटिंग एजेंसी 'इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च' (India Ratings) ने वेदांता लिमिटेड के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) की रेटिंग को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।
इंडिया रेटिंग्स ने वेदांता के पोर्टफोलियो से NCDs की रेटिंग वापस ले ली है। यह कदम वेदांता लिमिटेड के डीमर्जर (Demerger) की प्रक्रिया के तहत उठाया गया है। कंपनी ने बताया कि इन डिबेंचर्स को अब वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (VAML) को ट्रांसफर कर दिया गया है।
कंपनी ने फाइलिंग में दी जानकारी
कंपनी ने फाइलिंग में बताया, "हम आपको बताना चाहते हैं कि India Ratings and Research Private Limited (“India Ratings”) ने 13 अगस्त, 2026 को शाम लगभग 7:25 बजे (IST) जारी अपनी रिलीज में Vedanta Limited के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (“NCDs”) के लिए दी गई रेटिंग वापस ले ली है। ये NCDs, Vedanta Limited के डीमर्जर के बाद Vedanta Aluminium Metal Limited (VAML) को ट्रांसफर कर दिए गए थे (VAML के डेट की रेटिंग IND AA+/Stable है)।"
Vedanta Demerger के बाद बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक, यह बदलाव केवल ट्रांसफर तक सीमित नहीं है, बल्कि रेटिंग में सुधार भी देखा गया है। पहले वेदांता लिमिटेड के पोर्टफोलियो में इन NCDs को 'IND AA-/Rating Watch with Developing Implications' की रेटिंग दी गई थी। अब VAML पोर्टफोलियो में ट्रांसफर होने के बाद, इन्हें 'IND AA+/Stable' की रेटिंग दी गई है, जो कंपनी की वित्तीय स्थिति में मजबूती और स्थिरता का संकेत है।
इंडियन रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Ind-Ra ने NCD रेटिंग वापस ले ली है क्योंकि 1 जून 2026 को VDL के पांच स्वतंत्र कंपनियों - वेदांता एल्युमीनियम मेटल, वेदांता पावर लिमिटेड, वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड - में स्ट्रक्चरल डीमर्जर (अलग-अलग कंपनियों में बंटवारे) के बाद इन्हें वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (जिसके कर्ज की रेटिंग ‘IND AA+’/स्टेबल है) को ट्रांसफर कर दिया गया था। रेटिंग वापस लेने का यह कदम Ind-Ra की रेटिंग वापस लेने की पॉलिसी के अनुसार है। एजेंसी अब इसकी रेटिंग कवरेज बनाए नहीं रखेगी।
यह भी पढ़ें- Vedanta ने लंदन की SBI ब्रांच से लिया था 50 करोड़ डॉलर का कर्ज, अब उसी पर आया बड़ा अपडेट; 54% शेयर रखे थे गिरवी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
