MP-UP के JP Associates सीमेंट प्लांट अदाणी से खरीदने वाली डालमिया पर नया अपडेट, ब्रोकरेज ने क्या कहा?
डालमिया भारत को जेपी एसोसिएट्स के सीमेंट प्लांट अधिग्रहण के बाद तिमाही नतीजों में नुकसान हुआ, लेकिन जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसे 'BUY' रेटिंग दी ...और पढ़ें

डालमिया भारत को जेपी एसोसिएट्स सीमेंट प्लांट अधिग्रहण के बाद मिली 'BUY' रेटिंग
HighLights
डालमिया भारत को जियोजित से मिली 'BUY' रेटिंग।
जेपी एसोसिएट्स अधिग्रहण से मुनाफे में आई गिरावट।
कंपनी के शेयर 25% तक बढ़ने की संभावना।
नई दिल्ली। डालमिया भारत को हाल ही में तिमाही के नतीजे में भारी नुकसान हुआ है। कंपनी ने अदाणी से JP Associates के यूपी और एमपी के सीमेंट प्लांट खरीदे थे। कंपनी से इसे अदाणी ग्रुप से खरीदा है। डालमिया सीमेंट (DCBL) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स और उसकी सहयोगी कंपनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस सौदे के तहत डालमिया भारत, जेपी ग्रुप के सीमेंट प्लांट, ग्राइंडिंग यूनिट और थर्मल पावर प्लांट का अधिग्रहण करेगी।
मार्केट एक्सपर्ट्स ने सीमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड (DBL) को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से 25% तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹2,278 तय किया है।
तिमाही नतीजों पर एक्सपर्ट ने क्या कहा?
रिपोर्ट के अनुसार, डालमिया भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में रेवेन्यू में सालाना आधार पर 7% की बढ़ोतरी दर्ज की, जिससे यह ₹3,890 करोड़ हो गया। हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफ़िट (रिपोर्टेड PAT) 52% घटकर ₹188 करोड़ रह गया। प्रॉफ़िट में इस गिरावट की मुख्य वजह जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) के अधिग्रहण से जुड़े ₹182 करोड़ के खर्च और ज़्यादा ब्याज लागत हैं।
भारत की छठी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी
डालमिया भारत वर्तमान में 54.7 MT (मिलियन टन) की क्षमता के साथ भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक है। मार्केट कैप के लिहाज से भारत की छठी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। वहीं कैपेसिटी के लिहाज से चौथी बड़ी कंपनी है।
खबरें और भी
जियोजित की रिपोर्ट के अनुसार, जेपी (JAL) की संपत्तियों के अधिग्रहण से वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही से वॉल्यूम में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है। कंपनी की भौगोलिक विस्तार रणनीति और उद्योग की तुलना में 200-250 bps अधिक वॉल्यूम ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य इसे लंबी अवधि के लिए एक आकर्षक निवेश बनाता है।
यह भी पढ़ें- Dhoot Transmission IPO Review: धूत ट्रांसमिशन IPO में पैसा लगाएं या नहीं, एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)