डालमिया की एंट्री से JP Associates-अदाणी डील में नया मोड़, UP-MP के 4 शहरों के ₹2850 करोड़ में खरीदे प्लांट
डालमिया भारत ने अदाणी ग्रुप से जेपी एसोसिएट्स के कुछ प्रमुख सीमेंट एसेट्स को ₹2850 करोड़ में खरीदने की घोषणा की है। इस डील में मध्य प्रदेश के रीवा और ...और पढ़ें

डालमिया भारत, अदाणी ग्रुप के अधिग्रहित किए गए जेपी एसोसिएट्स के कुछ प्रमुख सीमेंट एसेट्स को खरीद रही है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। जेपी एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates News) के एसेट्स को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। डालमिया भारत (Dalmia Bharat) ने अपनी नई फाइलिंग में एक नए समझौते की घोषणा की है। इस डील के तहत डालमिया भारत, दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) प्रक्रिया के जरिए अदाणी ग्रुप के अधिग्रहित किए गए जेपी एसोसिएट्स के कुछ प्रमुख सीमेंट एसेट्स को खरीद रही है।
आखिर कैसे हुई डालमिया की इस डील में री-एंट्री?
इस डील की नींव दरअसल चार साल पहले ही रखी जा चुकी थी। दिसंबर 2022 में डालमिया भारत ने जेपी एसोसिएट्स के साथ इन एसेट्स को खरीदने के लिए एक समझौता किया था। हालांकि, यह डील पूरी हो पाती, उससे पहले ही जेपी एसोसिएट्स दिवालिया प्रक्रिया में चली गई और हाल ही में अदाणी ग्रुप ने इसका अधिग्रहण कर लिया। अब, डालमिया भारत ने अदाणी ग्रुप से सीधे इन संपत्तियों को ₹2850 करोड़ में खरीदने का समझौता किया है।
MP-UP के इन 4 शहरों के खरीदे प्लांट
इस बड़े सौदे के तहत डालमिया भारत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले जेपी एसोसिएट्स के प्रमुख सीमेंट प्लांट्स का अधिग्रहण करेगी।
मध्य प्रदेश का रीवा (Rewa) और उत्तर प्रदेश के चुर्क (Churk), चुनार (Chunar) और सदवा (Sadwa) को डालमिया भारत खरीदेगी।
- सीमेंट क्षमता: 5.2 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष)।
- क्लिंकर क्षमता: 3.3 MTPA।
- पावर प्लांट: 99 मेगावाट (MW) की थर्मल पावर क्षमता।
- लॉजिस्टिक्स: रीवा और चुनार में रेलवे साइडिंग की महत्वपूर्ण सुविधा।
डालमिया भारत लिमिटेड के एमडी और सीईओ पुनीत डालमिया ने इस सौदे को कंपनी के लिए एक बेहतरीन रणनीतिक कदम करार दिया है। इसके जरिए कंपनी की मध्य भारत के बाजार में पैठ जमेगी। कंपनी को सीधे तौर पर मध्य भारत के एक बड़े और महत्वपूर्ण बाजार में एंट्री मिल जाएगी।
डालमिया भारत कितनी पुरानी सीमेंट कंपनी?
साल 1939 में शुरू हुई डालमिया भारत वर्तमान में भारत की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी है। इस डील से कंपनी के विस्तार की गति और तेज हो गई है। इस डील के पूरा होने के बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता मौजूदा 49.5 MTPA से बढ़कर 54.7 MTPA हो जाएगी।
खबरें और भी
कंपनी का विजन वित्त वर्ष 2028 (FY28) की दूसरी या तीसरी तिमाही तक 66.7 MTPA की क्षमता हासिल करना है। वहीं, उस वित्त वर्ष के अंत तक इसे 75 MT (मिलियन टन) तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
पिछले एक महीने और इस साल (YTD) के प्रदर्शन को देखें तो डालमिया भारत के शेयर थोड़े दबाव में कारोबार कर रहे थे, लेकिन इस मजबूत डील की खबर ने बाजार में जोश भर दिया। शुक्रवार को शेयर में 2.74% की शानदार तेजी दर्ज की गई। शेयर ₹1,795 के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का कुल मार्केट कैप इस समय ₹33,661 करोड़ है।
यह भी पढ़ें- JP Associates का बिकना शुरू! गौतम अदाणी के UP में 3 बड़े प्लांट, कानपुर का 243 एकड़ वाला सबसे खास
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)