सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSE के शेयरों में बंपर तेजी, बनाया 3188 रुपये का रिकॉर्ड हाई, किस भाव पर खरीदें स्टॉक और क्या होगा टारगेट?

Updated: Tue, 10 Feb 2026 12:13 PM (IST)

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयरों ने 10 फरवरी को ₹3188 का ऑल टाइम हाई लगा दिया। मजबूत तीसरी तिमाही के नतीजों और ब्रोकरेज फर्म्स द्वारा टारगेट प्राइस बढ़ाने से शेयरों में तेजी आई। बीएसई के शेयरों पर जेफ़रीज़ और नुवामा जैसे ब्रोकरेज ने अपने टारगेट बढ़ा दिए हैं।

HighLights

  1. BSE शेयरों ने 10 फरवरी को ₹3188 का रिकॉर्ड हाई बनाया।

  2. ब्रोकरेज हाउसेज ने शेयरों पर टारगेट प्राइस बढ़ाए।

  3. एक्सपर्ट ने शेयरों में आगे भी तेजी की उम्मीद जताई।

नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE Share Price) के शेयरों ने 10 फरवरी को ऑल टाइम हाई लगा दिया है। तीसरी तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद सुबह बीएसई के शेयर (BSE Share All Time High) तेजी के साथ खुले और 3188 रुपये का स्तर छू लिया। इंट्रा डे के दौरान बीएसई के शेयर 6 फीसदी तक चढ़ गए। शेयरों में यह तिमाही अच्छे Q3 रिजल्ट और ब्रोकरेज हाउसेज की कमेंट्री के बाद आई है।

कई ब्रोकरेज फर्म्स ने बीएसई के शेयरों पर अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, मार्केट एनालिस्ट ने भी बीएसई के शेयरों में मजबूती जारी रहने की उम्मीद जताई है।

BSE के शेयरों पर टारगेट प्राइस

  • ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफ़रीज़ ने बीएसई शेयरों पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3050 रुपये प्रति शेयर कर दिया है, और 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है।
  • नुवामा ने भी शेयर पर 'बाय' कॉल बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,760 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
  • मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,350 रुपये प्रति शेयर दिया है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि शेयर बाजार में फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) मार्केट की गति के कारण राजस्व में मजबूत वृद्धि देखी हुई है।

BSE के शेयरों पर एक्सपर्ट ने क्या कहा?

वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा है कि मज़बूत तीसरी तिमाही नतीजों के बाद बीएसई के शेयरों में ज़बरदस्त खरीदारी देखने को मिली है। क्योंकि, बेहतर मुनाफे, मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम और ब्रोकरेज हाउसेज़ द्वारा टारगेट प्राइस बढ़ाए जाने से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

अभिषेक भट्ट के अनुसार, टेक्निकल चार्ट पर फिलहाल शेयर में तेज़ी का ट्रेंड बना हुआ है। स्टॉक का पहला मजबूत सपोर्ट ₹2,935 पर दिख रहा है। इन लेवल के पास शेयरों में फ्रेश खरीदारी की जा सकती है। कुल मिलाकर, मजबूत फंडामेंटल्स और पॉजिटिव टेक्निकल संकेतों के चलते बीएसई के शेयरों में निकट अवधि में मजबूती बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- गौतम अदाणी पर फिर आई मुसीबत! WSJ के आरोप पर उठाया ये कदम, Adani Enterprises के शेयरों में भारी गिरावट

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)