SBI Shares: 1140 के पास पहुंचा एसबीआई के शेयरों का भाव, और कहां तक जा सकती है कीमत, किस लेवल पर खरीदें?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद 9 फरवरी को 7 फीसदी तक चढ़ गए और निफ्टी50 के टॉप गेनर बन गए हैं। ब्रोकरेज फर्म्स ने एस ...और पढ़ें

HighLights
SBI के शेयर Q3 नतीजों के बाद 7% तक उछले।
ब्रोकरेज फर्म्स ने एसबीआई के टारगेट प्राइस बढ़ाए।
एक्सपर्ट ने नई खरीदी के लिए बेस्ट लेवल बताए।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Share Price) के शेयर निफ्टी50 का टॉप गेनर बना हुआ है। दरअसल, तीसरी तिमाही के बेहतर नतीजों के बाद एसबीआई के शेयर 7 फीसदी तक उछल गए हैं। इस सरकारी बैंक के शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज हाउसेज (SBI Share Target Price) की रिपोर्ट के बाद आई है,जिसमें टारगेट प्राइस बढ़ा दिए गए हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर सुबह 1120 रुपये पर खुले और 1139.70 रुपये का हाई लगा दिया। खास बात है कि यह बैंक शेयर एक महीने में 13 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है और 6 महीने में 38 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है। ऐसे में सवाल है कि क्या एसबीआई के शेयर अभी खरीदना चाहिए, नई खरीदारी के लिए कौन-से लेवल बेस्ट हो सकते हैं।
SBI के शेयर पर टारगेट प्राइस
- ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने एसबीआई के शेयरों पर अपनी 'BUY' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1,235 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
- CLSA ने शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1275 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
- जेफ़रीज़ ने SBI के शेयरों पर 'BUY' की रेटिंग बरकरार रखी और शेयर के लिए अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1300 रुपये प्रति शेयर कर दिया।
SBI के नतीजे और शेयरों पर एक्सपर्ट की राय
SBI ने Q3 में ₹13,553 करोड़ का ऐतिहासिक नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही से लगभग 50% अधिक है। मजबूत लोन रिकवरी, NII वृद्धि और बेहतर एसेट क्वालिटी ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया।
वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने बताया कि एसबीआई के शेयरों के लिए मौजूदा सपोर्ट ₹1,100-1,110, और रेजिस्टेंस ₹1,180-1,200 के लेवल पर है; शेयर में आगे और मजबूती की संभावना क्योंकि इसमें इंस्टीट्यूशंस और खुदरा निवेशकों दोनों की खरीदी की रूचि बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों को सपोर्ट लेवल पर नजर रखनी चाहिए ताकि किसी भी अस्थायी गिरावट में सही निर्णय लिया जा सके।
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद FMCG सेक्टर में आएगी बड़ी तेजी, खरीदना चाहिए HUL और Dabur के शेयर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
