सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में दोतरफा घिरे गौतम अदाणी, US SEC के बाद अब इस आरोप ने उड़ाई नींद; धड़ाम हुए शेयर!

Updated: Tue, 10 Feb 2026 12:17 PM (IST)

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 4% से अधिक की गिरावट आई है। इसके पीछे का कारण अमेरिका से गौतम अदाणी के खिलाफ आई एक खबर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की जून 2 ...और पढ़ें

अमेरिका में दोतरफा घिरे गौतम अदाणी, US SEC के बाद अब इस आरोप ने उड़ाई नींद; धड़ाम हुए शेयर!

अमेरिका में दोतरफा घिरे गौतम अदाणी, US SEC के बाद अब इस आरोप ने उड़ाई नींद; धड़ाम हुए शेयर!

HighLights

  1. अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 4% से अधिक गिरे।

  2. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में रिश्वत के आरोप।

  3. कंपनी अमेरिकी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स से कर रही बात।

नई दिल्ली। अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन का मामला अभी थमा नहीं था कि गौतम अदाणी (Gautam Adani) के अदाणी एंटरप्राइजेज को लेकर एक और खबर आ गई है। इस खबर का असर आज गौतम अदाणी के कंपनियों के शेयरों पर साफ दिखा। Adani Enterprises के शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। अदाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि वह जून 2025 में छपी वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के बाद US ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स के साथ बातचीत कर रही है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल में पिछले साल छपी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत के अरबपति गौतम अदाणी अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप के एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों को अपने खिलाफ रिश्वत के आरोपों को हटाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे।

अदाणी ग्रुप ने उस समय इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था, "अदाणी ने ईरान से बनी LPG से जुड़े किसी भी जानबूझकर बैन से बचने या ट्रेड में शामिल होने से साफ इनकार किया है। इसके अलावा, हमें इस मामले पर US अधिकारियों की किसी भी जांच के बारे में पता नहीं है।"

Adani Enterprises ने दी ये जानकारी

एक्सचेंज को दी गई जानकारी में गौतण अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि उसे 4 फरवरी को ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स से जानकारी के लिए एक रिक्वेस्ट मिली थी, और वह US अथॉरिटी के साथ चल रहे एंगेजमेंट के हिस्से के तौर पर जवाब दे रही है।

Adani Enterprises ने कहा, "कम्युनिकेशन में कोई गड़बड़ी या नियमों का पालन न करने की बात नहीं है।"

जून की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अरबपति गौतम अदाणी US अधिकारियों से विदेशी रिश्वत के आरोपों को हटाने की मांग कर रहे थे, जबकि प्रॉसिक्यूटर यह भी जांच कर रहे थे कि क्या अदाणी ग्रुप से जुड़ी कंपनियां ग्रुप के मुंद्रा पोर्ट के जरिए भारत में ईरानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) इंपोर्ट करती थीं।

Adani Enterprises के शेयर 9 फरवरी को NSE पर 1,800.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे और आज यह 1,710 निचले स्तर तक गया। इस खबर को लिखते वक्त इसके शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 1665 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।