सरकार डिस्काउंट पर बेचने जा रही है BHEL के शेयर, एलान से 5% टूटा स्टॉक, समझें क्या है OFS का प्लान?
सरकार के 5% हिस्सेदारी बेचने के ऑफर फॉर सेल (OFS) के ऐलान के बाद BHEL के शेयर 5.5% तक गिर गए। सरकार 3% बेस इश्यू और 2% ग्रीन शू ऑप्शन के साथ ₹254 प्रत ...और पढ़ें

BHEL के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार
HighLights
सरकार के OFS ऐलान से BHEL के शेयर 5.5% गिरे।
सरकार 5% हिस्सेदारी ₹254 प्रति शेयर पर बेचेगी।
OFS में 3% बेस और 2% ग्रीन शू विकल्प शामिल।
नई दिल्ली। सरकार के एक एलान से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL Share Price) के शेयर 11 फरवरी को 5.5% तक टूट गए। दरअसल, शेयरों में यह गिरावट सरकार द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से 5% तक हिस्सेदारी बेचने की घोषणा के बाद आई है। BHEL के शेयर 261.90 रुपये पर खुले और 259.25 रुपये का निचला स्तर छू लिया।
निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सेक्रेटरी अरुणिश चावला ने X पर कहा, "सरकार BHEL में 3% इक्विटी विनिवेश करने की पेशकश करती है, जिसमें ग्रीन शू ऑप्शन के रूप में अतिरिक्त 2% इक्विटी शामिल है।"
सरकार के पास BHEL में कितनी हिस्सेदारी?
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर के अंत तक इस सरकारी कंपनी में सरकार की 63.17% हिस्सेदारी है। OFS के लिए न्यूनतम मूल्य 254 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है, जो 10 फरवरी को शेयर के बंद भाव 276.1 रुपये की तुलना में लगभग 8% की छूट है।
कब खुलेगा OFS?
यह इश्यू बुधवार को नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खुलेगा, जबकि खुदरा निवेशक गुरुवार को अपनी बोली लगा सकेंगे। यदि निर्धारित न्यूनतम मूल्य पर सभी शेयर बिक जाते हैं, तो 17.41 करोड़ शेयरों या 5% हिस्सेदारी बेचने से सरकार को 4,422 करोड़ रुपये हासिल होंगे। बेस इश्यू साइज में बीएचईएल के 10.44 करोड़ से अधिक शेयर, यानी 3% हिस्सेदारी, और 6.96 करोड़ से अधिक शेयर, यानी 2% हिस्सेदारी बेचने का ग्रीनशू विकल्प शामिल है।
BHEL के शेयरों के लिए अहम लेवल?
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के शेयरों में आई बड़ी गिरावट से निवेशक परेशान हैं। आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने कहा है कि BHEL के शेयरों के लिए 255 का स्तर एक अहम लेवल है, जबकि रेजिस्टेंस 266 रुपये पर है। दोनों में से किसी भी लेवल के टूटने पर और मंदी या तेजी देखने को मिल सकती है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- Titan के शेयरों ने लगाया 'ऑल टाइम हाई', अब क्या होगा अगला टारगेट, किस भाव पर खरीदना होगी समझदारी?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)