सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Festive Season Sale में बहुत काम आएंगे ये क्रेडिट कार्ड, फीस-कैशबैक से लेकर रिवॉर्ड तक; यहां जानें सबकुछ

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:30 PM (IST)

Best Credit Card for Online Shopping: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग पर बचत के लिए तीन बेहतरीन क्रेडिट कार्ड्स की ...और पढ़ें

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बेहतरीन क्रेडिट कार्ड त्योहारी सीजन में पाएं जबरदस्त कैशबैक और बचत

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बेहतरीन क्रेडिट कार्ड त्योहारी सीजन में पाएं जबरदस्त कैशबैक और बचत

HighLights

  1. कैशबैक एसबीआई, फ्लिपकार्ट एक्सिस, एचएसबीसी लाइव+ क्रेडिट कार्ड।

  2. ऑनलाइन शॉपिंग पर पाएं 5% तक कैशबैक और भारी छूट।

  3. जॉइनिंग फीस, वार्षिक शुल्क और वेलकम लाभों की विस्तृत तुलना।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping Hacks) करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और अब हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपको सेल (Festive Season Sale) मिलेगी। ऐसे में आज तीन ऐसे क्रेडिट कार्ड (Best Credit Card) के बारे में बताएंगे तो इस फेस्टिव सीजन में आपकी ढेर सारी बचत करवा सकते हैं, साथ कई सारे रिवॉर्ड प्वाइंट भी आपको दिलवा सकते हैं।

कौन सा क्रेडिट कार्ड सही?

देखिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले आपको ये जानना होगा कि आपको कार्ड का इस्तेमाल कहां करना है। अगर फ्यूल ज्यादा भरवाते हैं, तो फ्यूल कार्ड (Fuel Credit Card) ही काम आएगा, यहां ट्रैवल कार्ड (Travel Credit Card) आपकी मदद नहीं कर पाएगा। ठीक ऐसे ही अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं, तो उन कार्ड्स का इस्तेमाल करना होगा जो शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर बचत करवा सकें।

कौन से हैं वो तीन कार्ड?

जिन कैशबैक कार्ड के बारे में हम आपको बता रहे हैं, उनका नाम है:

  • कैशबैक एसबीआई कार्ड (Cashback SBI Card)
  • फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड (Flipkart Axis Bank Credit Card)
  • एचएसबीसी लाइव+ क्रेडिट कार्ड (HSBC Live+ Credit Card)

ये तीनों कार्ड ₹1000 में आ जाएंगे और इन तीनों कार्ड्स पर आपको कैशबैक मिल सकता है। बस आपको अपनी जरूरत के हिसाब से चुनना होगा कि आपके लिए कौन सा कार्ड सही है। आप नीचे दी गई टेबल की मदद से तीनों कार्ड्स के बारे में जान सकते हैं।

फीचर्स / डिटेल्स कैशबैक एसबीआई कार्ड फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड एचएसबीसी लाइव+ क्रेडिट कार्ड
मुख्य फायदा ऑनलाइन शॉपिंग पर फ्लैट कैशबैक फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर बंपर डिस्काउंट
रोजमर्रा के खर्चों और ट्रैवल पर कैशबैक
जॉइनिंग फीस ₹999 ₹0 (1 से 30 सितंबर 2026 तक पहला साल फ्री) ₹999
सालाना फीस ₹999 ₹500 ₹999
स्वागत लाभ कोई नहीं शॉपिंग वाउचर और कैशबैक ऑफर्स ₹1,000 कैशबैक और गिफ्ट वाउचर
कैशबैक रेट • ऑनलाइन शॉपिंग पर 5%

• ऑफलाइन खर्च पर 1%
• मिंत्रा पर 7.5%

• फ्लिपकार्ट/क्लियरट्रिप पर 5%
• खाने-पीने और बिलों पर 10%

• बाकी खर्चों पर 1.5%
लाउंज एक्सेस नहीं साल में 4 बार घरेलू लाउंज फ्री
घरेलू (2 बार) और इंटरनेशनल (1 बार) फ्री
खासियत (Pros) सीधे स्टेटमेंट में कैशबैक मिलता है पार्टनर ब्रांड्स पर बंपर बचत
कम फॉरेक्स मार्कअप (1.99%) और लाउंज सुविधा
कमी (Cons) कैशबैक पर मासिक लिमिट है ऑफलाइन शॉपिंग वालों के लिए ठीक नहीं 10% कैशबैक की एक तय सीमा है
किसके लिए बेस्ट है? जो बिना किसी झंझट के ऑनलाइन कैशबैक चाहते हैं जो फ्लिपकार्ट-मिंत्रा से ज्यादा खरीदारी करते हैं
जिन्हें शॉपिंग के साथ ट्रैवल और खाने-पीने के फायदे भी चाहिए


कब भरना चाहिए कार्ड का बिल?

जब भी आप क्रेडिट कार्ड लें, तो उसका बिल हमेशा भरें। कभी भी बिल भरने से न चूकें वरना कार्ड कंपनी आप पर भारी ब्याज लगा सकती है। हर कार्ड की साइकिल अलग-अलग होती है, ऐसे में मान लीजिए कि अगर आपको हर महीने 11 तारीख तक बिल भरना है तो 11 को ही या फिर 11 तारीख से पहले ही बिल भरें। एक दिन का लेट पेमेंट आपके क्रेडिट स्कोर को खराब कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Top 5 Mutual Funds: इन म्यूचुअल फंड्स ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 साल में डबल किया पैसा; लिस्ट में SBI का भी नाम