सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Credit Card: बैंक ने आपको भी जबरन दे दिया क्रेडिट कार्ड? इस्तेमाल न करने पर भी चुकानी पड़ेगी भारी कीमत, जानिए क्या करें

Published: Fri, 28 Aug 2026 08:00 AM (IST)

यह लेख बताता है कि बैंक द्वारा जबरन दिए गए या इस्तेमाल न किए गए क्रेडिट कार्ड का क्या करें। ...और पढ़ें

Credit Card: बैंक ने आपको भी जबरन दे दिया क्रेडिट कार्ड? इस्तेमाल न करने पर भी चुकानी पड़ेगी भारी कीमत! (AI Generated Image)

Credit Card: बैंक ने आपको भी जबरन दे दिया क्रेडिट कार्ड? इस्तेमाल न करने पर भी चुकानी पड़ेगी भारी कीमत! (AI Generated Image)

HighLights

  1. जबरन मिले कार्ड को एक्टिवेट न करें, एक माह में रद्द होगा।

  2. एक्टिव कार्ड इस्तेमाल न करने पर भी शुल्क लगते रहेंगे।

  3. जरूरत न होने पर क्रेडिट कार्ड तुरंत बंद करवाएं, स्कोर बचाएं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि बैंक ने जबरन आपको क्रेडिट कार्ड (Credit Card) दे दिया और आप मना नहीं कर पाए? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। कई बार ऐसा होता है कि बैंक जबरदस्ती क्रेडिट कार्ड (Inactivate Credit Card) दे देते हैं, या फिर आप ही क्रेडिट कार्ड (How to Apply for Credit Card) लेकर उसका इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि अगर कार्ड का इस्तेमाल लंबे समय तक न किया जाए, तो क्या होगा? तो आइए आज इसी सवाल का जवाब जानते हैं।

बैंक ने जबरन दिया क्रेडिट कार्ड, क्या करें?

अगर कोई भी बैंक आपको जबरदस्ती क्रेडिट कार्ड देने की कोशिश करता है तो आप उसे मना कर सकते हैं और कार्ड की डिलीवरी कैंसिल कर सकते हैं। लेकिन अगर फिर भी कार्ड डिलीवर हो गया है, और आपको उसकी जरूरत नहीं है, तो आप उसे एक्टिवेट न करें।

RBI का नियम कहता है कि क्रेडिट कार्ड जारी होने के 1 महीने के भीतर अगर उसे एक्टिवेट नहीं किया गया तो वो अपने आप कैंसिल हो जाएगा। यानी कि क्रेडिट कार्ड घर तक आने का मतलब ये नहीं है कि उसे अब इस्तेमाल करना ही होगा। अगर आपको उसकी जरूरत नहीं है तो उसे बस एक्टिवेट न करें, वो अपने आप कैंसिल हो जाएगा।

एक्टिव कार्ड का इस्तेमाल नहीं हुआ तो क्या होगा?

अगर आपने कोई क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कर लिया है और उसके बाद महीनों तक उसका इस्तेमाल नहीं किया है, तो वो तब भी एक्टिव ही दिखाई देगा। ऐसे में कार्ड की शर्तों के अनुसार ज्वाइनिंग फीस, सालाना फीस लगती रहेगी। इसके अलावा भी बैंक उस कार्ड पर किसी तरह की फीस लगाता है, तो वो भी लगती रहेगी, जिसे आपको भरना ही होगा। कार्ड न इस्तेमाल करने का मतलब ये नहीं है कि उसपर से सारी फीस हट जाएंगी।

कार्ड की जरूरत नहीं तो क्या करें?

अगर आपको कार्ड की जरूरत नहीं है तो उसे ऐसे ही न छोड़ें। तुरंत संबंधित बैंक या कंपनी से बात करें और अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करवाएं। कार्ड को ऐसे ही छोड़ने पर आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है, जिससे आपको आगे दिक्कत आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Loan Against Mutual Fund: पैसों की जरूरत, लेकिन नहीं तोड़ना चाहते SIP? बिना म्यूचुअल फंड बेचे ऐसे चुटकियों में मिलेगा लोन!