सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Best Credit Card: बर्थडे पर वाउचर, शॉपिंग पर छूट और इंश्योरेंस कवर! ये क्रेडिट कार्ड दे रहा सबकुछ, मात्र इतनी है फीस

Published: Wed, 19 Aug 2026 07:18 PM (IST)

यह लेख YES Essence क्रेडिट कार्ड के बारे में बताता है, जिसे विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं की जीवनशैली और ...और पढ़ें

Best Credit Card: बर्थडे पर वाउचर, शॉपिंग पर छूट और इंश्योरेंस कवर! ये क्रेडिट कार्ड दे रहा सबकुछ, मात्र इतनी है फीस

Best Credit Card: बर्थडे पर वाउचर, शॉपिंग पर छूट और इंश्योरेंस कवर! ये क्रेडिट कार्ड दे रहा सबकुछ, मात्र इतनी है फीस

HighLights

  1. महिलाओं की जीवनशैली और जरूरतों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया।

  2. शॉपिंग, डाइनिंग, ब्यूटी पर आकर्षक ऑफर और रिवॉर्ड पॉइंट उपलब्ध।

  3. ₹799 शुरुआती फीस, खर्च पर वापसी और वार्षिक छूट संभव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के जमाने में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) हर इंसान की जरूरत बन चुका है। फोन का बिल हो, बिजली बिल हो या फिर मंथली शॉपिंग, आजकल ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करना पसंद करते हैं। लोग क्रेडिट कार्ड में तब और ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं जब कार्ड पर बड़े-बड़े ऑफर मिल रहे हों।

ऐसे में हाल ही में एक ऐसा क्रेडिट कार्ड (Best Credit Card for Women) लॉन्च हुआ है खासकर महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये कार्ड शॉपिंग, डाइनिंग और ब्यूटी पर कई सारे आकर्षक ऑफर्स देता है। तो आइए बताते हैं कि इस कार्ड का नाम क्या है और आपको क्या-क्या फायदे इससे हो सकते हैं।

क्या है इस कार्ड का नाम?

इस स्पेशल कार्ड का नाम है 'यस एसेंस क्रेडिट कार्ड' (YES Essence Credit Card)। इस कार्ड को महिलाओं की खास जरूरतों और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये कार्ड उन महिलाओं के बड़ा काम आएगा जो कामकाजी हैं और डिजिटल रूप से काफी एक्टिव हैं।

कितनी है इसकी फीस?

इस कार्ड की शुरुआती फीस है ₹799। लेकिन अगर आप कार्ड लेने के बाद एक महीने के अंदर ₹20000 का खर्च करते हैं तो वो रिफंड कर दी जाती है। साथ ही इसकी एनुअल फीस भी ₹799 है, जोकि सालभर में ₹1 लाख से ज्यादा के खर्च पर माफ हो जाती है। वहीं ₹30000 कमाने वाली महिला भी इस कार्ड को आसानी से ले सकती है।

क्या हैं इस कार्ड के फायदे?

  • वेलकम बेनिफिट के तौर पर फेमस ब्रांड्स के ₹500 के कोई भी दो वाउचर
  • हर तिमाही में एक डोमेस्टिक लॉउंज एक्सिस
  • डिस्ट्रिक्ट एप पर हर महीने एक मूवी टिकट पर एक फ्री
  • हर साल जन्मदिन पर ₹1000 का मिंत्रा का वाउचर
  • ब्यूटी, ट्रैवल, डाइनिंग और ग्रोसरी शॉपिंग पर खर्च हुए हर ₹200 पर 12 रिवॉर्ड
  • ऑफलाइन खर्च हुए हर ₹200 पर 12 रिवॉर्ड

क्या हैं इस कार्ड के नुकसान?

  • सिर्फ सैलरीड महिलाओं के लिए, हाउसवाइफ के लिए नहीं
  • सिर्फ ₹50000 का इंश्योरेंस कवर
  • 2.75% की फॉरेक्स मार्क अप फीस
  • ज्वाइनिंग और रिनुअल फीस ज्यादा
  • रिवार्ड प्वाइंट वॉलेट में रिडीम नहीं हो सकते

किसे लेना चाहिए ये कार्ड?

अगर आप एक कामकाजी महिला हैं और आपकी सैलरी ₹30000 से ज्यादा है तो आप इसे ले सकती हैं। वहीं ये कार्ड उन महिलाओं के लिए भी ठीक है जो हर महीने ब्यूटी और शॉपिंग पर ज्यादा खर्च करती हैं। लेकिन अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करती हैं और ट्रैवल नहीं करती हैं तो ये आपके नहीं है।

ये भी पढ़ें: FD vs RD: ₹10 लाख की एफडी या ₹10,000 की आरडी, 10 साल में सबसे पहले कौन बनाएगा लखपति? जानिए पूरी कैलकुलेशन