सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana के सालाना ₹10 हजार के दावा वाली खबर पर आया जवाब, सरकार ने साफ-साफ बताया कितने रुपये मिलेंगे

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:59 PM (IST)

पीएम किसान योजना के तहत सालाना 10,000 रुपये मिलने के वायरल दावे को सरकार ने भ्रामक बताया है। आधिकारिक जानकारी ...और पढ़ें

10,000 रुपये सालाना मिलने का दावा भ्रामक है।

10,000 रुपये सालाना मिलने का दावा भ्रामक है।

HighLights

  1. 10,000 रुपये सालाना मिलने का दावा भ्रामक है।

  2. पीएम किसान योजना में 6,000 रुपये सालाना मिलते हैं।

  3. राशि तीन समान किस्तों में किसानों को दी जाती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त के इंतजार के एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया गया कि अब केंद्र सरकार किसानों को दी जाने वाली किस्त 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी जाएगी। अब आपके मन में भी सवाल होगा कि आखिर क्या सच में केंद्र सरकार इस योजना की किस्त को सालाना 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर देगी? तो इसका जवाब पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल से दिया गया है।

पीएम किसान योजना के सोशल मीडिया हैंडल से इस दावे की पूरी सच्चाई बताई गई है। आइए जानते हैं कि आखिर यह दावा कितना सही और कितना गलत है।

PM Kisan Yojana की किस्त की राशि बढ़ेगी या नहीं?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने वाली खबर को सरकार ने भ्रामक बताया है। पीएम किसान योजना के एक्स हैंडल पर इस वायरल दावे के भ्रामक बताते हुए लिखा गया- "PMKISAN के तहत ₹10,000 सालाना मिलने की भ्रामक खबर से सावधान! वायरल दावा: ₹10,000 सालाना
सही जानकारी: पात्र किसान परिवारों को ₹6,000 सालाना, तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर भरोसा करें।"

यानी पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। पीएम किसान योजना के तहत वर्तमान में किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 3 किस्तों के जरिए किसानों के खाते में भेजी जाती है। हर किस्त में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है और ना ही इस किस्त की तारीख को लेकर कोई एलान किया गया है। हालांकि, अगर विगत वर्षों पर नजर डाले तो 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) अक्टूबर में आ सकती है।

आमतौर पर सरकार किस्त भेजने से एक हफ्ते या फिर 10 दिन पहले तारीख की घोषणा करती है। अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। इसलिए इसकी संभावना बहुत कम है कि पीएम किसान की आगामी किस्त सितंबर में ना आए।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों ₹26016 करोड़ में बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक पर आई गुड न्यूज, मूडीज ने दी Baa2 रेटिंग