सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त से मिला 24वीं किस्त की तारीख का हिंट, इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार?

Published: Tue, 25 Aug 2026 06:41 PM (IST)

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त की तारीख को लेकर किसानों में उत्सुकता है, हालांकि कृषि मंत्रालय ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

21वीं किस्त के आधार पर अक्टूबर या नवंबर में 24वीं किस्त के आने की संभावना

21वीं किस्त के आधार पर अक्टूबर या नवंबर में 24वीं किस्त के आने की संभावना

HighLights

  1. 24वीं किस्त की तारीख पर कृषि मंत्रालय ने नहीं दिया अपडेट।

  2. 21वीं किस्त के आधार पर अक्टूबर या नवंबर में संभावना।

  3. ई-केवाईसी अनिवार्य, इसके बिना नहीं मिलेगा लाभ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: अगर आप एक किसान हैं और साल में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पाते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, इस समय इस योजना का लाभ उठाने वाले करोड़ों किसानों के मन में एक सवाल गूंज रहा है और वो सवाल है कि आखिर पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment Date) कब आएगी?

इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त कब आएगी?

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त ने दिया 24वीं किस्त की तारीख का हिंट?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रालय ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर अभी किसी प्रकार का कोई अपडेट नहीं दिया गया। आगामी किस्त किस तारीख को जारी होगी, इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले साल जारी हुई 21वीं किस्त से 24वीं किस्त के जारी होने की तारीख का हिंट दे दिया है।

अब सवाल यह है कि आखिर पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जार हुई थी? साल 2025 में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हुई थी। यह किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। पीएम मोदी ने इस किस्त को तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जारी किया था। 21वीं किस्त के तहत देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए थे।

यह भी पढ़ें- अब भारत की प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी मिसाइल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला; DRDO देगा टेक्नोलॉजी

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर या फिर नवंबर में आ सकता है। हालांकि, इसकी संभावना अधिक है कि आगामी किस्त अक्टूबर में ही जारी हो।

पीएम किसान की 24वीं किस्त में इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लाभ उठाने से वो किसान चूक सकते हैं, जिनकी अभी तक e-KYC नहीं हुई है। क्योंकि किसान योजना का लाभ लेने के लिए अब ई-केवाईसी जरूरी हुई है।

अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आप बड़ी आसानी से घर बैठे e-KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आप ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना का या तो एप डाउनलोड करना होगा या फिर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद ई-केवाईसी वाले सेक्शन में जाकर अपना आधार कार्ड नंबर डालें और फिर ओटीपी डालकर सबमिट कर दें।

यह भी पढ़ें- भारत के 8 दशक पुराने बैंक को खरीदकर दुबई के शेख ने भारतीयों को दिया तोहफा, बांट दिए 831301 शेयर