दुबई के शेख के हाथों ₹26016 करोड़ में बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक पर आई गुड न्यूज, मूडीज ने दी Baa2 रेटिंग
RBL बैंक को मूडीज रेटिंग्स ने उसके $1 बिलियन के MTN प्रोग्राम के लिए (P)Baa2 रेटिंग दी है, जिसमें 'स्टेबल' ...और पढ़ें

RBL बैंक को मूडीज ने (P)Baa2 रेटिंग दी।
HighLights
RBL बैंक को मूडीज ने (P)Baa2 रेटिंग दी।
रेटिंग का आधार एमिरेट्स NBD का संभावित समर्थन।
बैंक का आउटलुक 'स्टेबल' बरकरार रखा गया है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के 8 दशक से भी ज्यादा पुराने बैंक RBL Bank को लेकर बड़ी खबर है। दुबई के शेख के हाथों 26016 करोड़ में बिके इस बैंक को वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स (Moody's Ratings) ने रेटिंग प्रदान की है। यह रेटिंग बैंक के नए स्थापित 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,400 करोड़ रुपये) के मीडियम टर्म नोट (MTN) प्रोग्राम के लिए दी गई है।
बताते चलें कि दुबई के सरकारी बैंक, एमिरेट्स NBD ने लगभग ₹26016 करोड़ (करीब $2.75 बिलियन) में RBL बैंक में 60% की बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी।
क्या है इस रेटिंग का आधार?
मूडीज रेटिंग्स मूडीज ने RBL बैंक लिमिटेड (RBL) और इसकी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर बैंकिंग यूनिट (RBL बैंक लिमिटेड, IFSC बैंकिंग यूनिट) के नए शुरू किए गए USD 1 बिलियन के मीडियम टर्म नोट (MTN) प्रोग्राम को (P)Baa2 लॉन्ग-टर्म फॉरेन करेंसी सीनियर अनसिक्योर्ड प्रोग्राम रेटिंग दी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एजेंसी ने बैंक के लिए 'स्टेबल' (स्थिर) आउटलुक बरकरार रखा है।
मूडीज रेटिंग्स की Baa2 रेटिंग का मतलब है कि किसी कॉर्पोरेट या सरकारी दायित्व की गुणवत्ता मध्यम दर्जे की है और उसमें क्रेडिट जोखिम भी मध्यम स्तर का है।
मूडीज की रिपोर्ट के अनुसार, RBL Bank की यह रेटिंग उसके सबसे बड़े शेयरधारक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित Emirates NBD Bank (ENBD) से मिलने वाले संभावित समर्थन पर आधारित है। मूडीज का मानना है कि जरूरत पड़ने पर ENBD की ओर से बैंक को मजबूत सहयोग मिलने की पूरी संभावना है।
दिलचस्प बात यह है कि RBL Bank की यह रेटिंग भारत की सॉवरेन रेटिंग (Baa3) से भी एक पायदान ऊपर है, इसलिए इसे सरकार से किसी अतिरिक्त रेटिंग अपलिफ्ट की आवश्यकता नहीं पड़ी।
बैंक की वित्तीय स्थिति
30 जून, 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, RBL Bank की कुल संपत्ति 1.9 ट्रिलियन रुपये दर्ज की गई है। मूडीज ने बैंक की 'Baa2' रेटिंग के साथ-साथ काउंटरपार्टी रिस्क असेसमेंट और अन्य रेटिंग्स भी जारी की हैं, जो बैंक की साख को वैश्विक बाजार में मजबूती प्रदान करती हैं।
मूडीज ने स्पष्ट किया है कि यदि बैंक की लाभप्रदता (Profitability) में सुधार होता है और उसका 'रिटर्न ऑन टेंगिबल एसेट्स' (RoA) लगातार 1.2% से ऊपर बना रहता है, तो रेटिंग को और अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं, यदि बैंक के पूंजी पर्याप्तता अनुपात (TCE/RWA) में 15% से नीचे की गिरावट आती है, तो रेटिंग पर दबाव भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- नेपाली 'मुकेश अंबानी': रिलायंस से भी पुराना ग्रुप, 32 देशों में फैला साम्राज्य; भारत के घर-घर में इनका ब्रांड
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
