PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले किसानों को झटका! 2-2 हजार के लिए ये ID हुई जरूरी
किसानों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त से पहले झटका लगा है, क्योंकि खाद और योजना के नए लाभ के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। ...और पढ़ें

खाद खरीदने और नए पीएम किसान लाभ हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य।
HighLights
खाद खरीदने और नए पीएम किसान लाभ हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य।
उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में फार्मर आईडी हुई जरूरी।
आधार आधारित e-KYC से ऑनलाइन फार्मर आईडी बनाएं।
नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) का इंतजार कर रहे हैं। इस इंतजार से पहले किसानों को एक बड़ा झटका लगा है। खाद लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी दिखानी पड़ रही है। कई राज्यों में सरकारी खाद की दुकानों में खाद के लिए किसानों को फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी फार्मर आईडी जरूरी है।
यूपी सरकार ने मई में कहा था कि कि खाद केवल उन्हीं किसानों को बेची जाएगी जिनके पास वैध किसान आईडी होगी और यह उनके जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर होगा। सरकार ने असामाजिक तत्वों द्वारा सब्सिडी वाली खाद का खेती-बाड़ी से अलग व्यावसायिक गतिविधियों में दुरुपयोग किए जाने पर चिंता जताई।
यह भी पढ़ें- चंद्रशेखरन के शासन में TATA के 10 शेयरों ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, एक ने 1 लाख के बनाए ₹21 लाख; लिस्ट में TCS भी
खाद के लिए फामर्र आईडी या फिर जमीन से जुड़े कागजात तो जरूरी हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के लिए भी फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। अगर आप एक नए किसान हैं और पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। बिना फार्मर आईडी के आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर फार्मर आइडी बनाने का प्रोसेस क्या है? आइए जानते हैं।
किसान ID बनाने का पूरा प्रोसेस
- किसान आईडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की आधिकारिक AgriStack किसान रजिस्ट्री वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप UP के किसान हैं तो आपको https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको 'किसान' (Farmer) टैब पर क्लिक करना होगा 'नया यूजर अकाउंट बनाएं पर क्लिक करना होगा।
- e-KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपना 12-अंकों का आधार नंबर डालें।
- अपने आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को सबमिट करें।
- अपनी निजी जानकारी भरें या वेरिफाई करें और अपनी जमीन के सर्वे/प्लॉट का रिकॉर्ड जोड़ें।
- वेरिफिकेशन के लिए एप्लीकेशन सबमिट करें। मंजूरी मिलने के बाद, अपना डिजिटल किसान ID कार्ड और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर या फिर नवंबर में आ सकती है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से अभी 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है।