सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GDP Growth Rate: पहली तिमाही में बजेगा भारत की जीडीपी का डंका, 8% तक रह सकती है ग्रोथ रेट; SBI का अनुमान

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 10:52 PM (IST)

    एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जबकि आरबीआई ने 7 प्रतिशत का अनुमान लगाया था। ...और पढ़ें

    एसबीआई ने पहली तिमाही में 8% जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया।

    एसबीआई ने पहली तिमाही में 8% जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया।

    HighLights

    1. एसबीआई ने पहली तिमाही में 8% जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया।

    2. 50 में से 86% सूचकांकों में तेजी देखी गई।

    3. बेहतर मानसून से दूसरी तिमाही में भी वृद्धि की उम्मीद।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। GDP Growth Rate: चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी विकास दर आठ प्रतिशत (April June Growth Rate) रह सकती है। SBI ने 50 सूचकांक के आधार पर यह अनुमान लगाया है।

    RBI ने पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर के लिए सात प्रतिशत का अनुमान लगाया है। SBI ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि मानसून के दौरान बारिश की मात्रा बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भी जीडीपी का बेहतर प्रदर्शन रहेगा।

    पिछले वित्त वर्ष इतनी रही थी रफ्तार

    पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में जीडीपी में 6.8 प्रतिशत तो अंतिम तिमाही (इस साल के जनवरी-मार्च) में 7.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।रिपोर्ट के मुताबिक खपत और मांग से जुड़े 50 सूचकांक का अध्ययन में यह खुलासा हुआ कि कृषि, उद्योग व सर्विस सेक्टर से जुड़े 86 प्रतिशत सूचकांक में तेजी दिख रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 69 प्रतिशत सूचकांक में यह तेजी थी।

    पूंजीगत खर्च में केंद्र के साथ राज्यों में भी पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में तेजी दिख रही है। बैंकों से दिए जाने वाले ऋण के वितरण में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दिख रही है।

    एसबीआई का मानना है कि मानसून की स्थिति बेहतर होती जा रही है। इस साल जून में बारिश में सामान्य से 40 प्रतिशत की कमी थी जो अगस्त में घटकर सिर्फ 12 प्रतिशत रह गई है। अल-नीनो के असर के कम होने की संभावना जाहिर की जा रही है।

    पानी के सुरक्षित भंडार का स्तर भी संतोषप्रद दिख रहा है। जुलाई में ऑटो बिक्री, सीमेंट उत्पादन, बैंक उधार, बिजली आपूर्ति जैसे कई सूचकांक में मजबूती दिख रही है। ऐसे में जुलाई में भी जीडीपी की स्थिति मजबूत रह सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vedanta ने लंदन की SBI ब्रांच से लिया था 50 करोड़ डॉलर का कर्ज, अब उसी पर आया बड़ा अपडेट; 54% शेयर रखे थे गिरवी