DA Hike News: 360 रुपए से ₹7500 तक, कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी और कब मिलेगा एरियर? एक्सपर्ट से समझें
DA Hike Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2-3% की बढ़ोतरी तय है, जिससे कुल डीए लगभग 60% हो जाएगा। बैंकबाजार के सीईओ आदिल शेट्टी ...और पढ़ें
-1776077972303_m.webp)
DA Hike News: 360 रुपए से ₹7500 तक, कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी और कब मिलेगा एरियर? एक्सपर्ट से समझें
HighLights
महंगाई भत्ते में 2-3% की बढ़ोतरी तय है
कुल डीए बढ़कर लगभग 60% तक पहुंचेगा
एरियर का भुगतान 1 जनवरी 2026 से होगा
नई दिल्ली| केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA hike 2026) में बढ़ोतरी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हालांकि इस बार घोषणा में देरी हो रही है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि डीए में इजाफा होना तय है। बैंकबाजार के सीईओ आदिल शेट्टी के अनुसार, इस बार डीए में 2% से 3% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे कुल डीए 60% के करीब (DA hike to 60 percent 2026) या उससे थोड़ा ऊपर पहुंच सकता है।
किसे कितना मिलेगा फायदा?
डीए में होने वाली यह बढ़ोतरी आपकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगी। आदिल शेट्टी ने समझाया कि:
- ₹18,000 बेसिक पे: हर महीने ₹360 से ₹540 तक की बढ़ोतरी।
- ₹29,200 बेसिक पे: सैलरी में ₹584 से ₹876 का इजाफा।
- ₹56,100 बेसिक पे: हर महीने ₹1,100 से ज्यादा का लाभ।
- ₹2.5 लाख (सीनियर लेवल): उनकी सैलरी हर महीने ₹5,000 से ₹7,500 तक बढ़ जाएगी।
DA में देरी की क्या है वजह?
आमतौर पर मार्च तक डीए का ऐलान हो जाता है, लेकिन 2026 में इसमें कुछ देरी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह देरी प्रशासनिक प्रक्रियाओं और 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के ढांचे की ओर बढ़ते कदमों की वजह से हो सकती है। हालांकि, कर्मचारियों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने बजट 2026-27 में पहले ही सैलरी और पेंशन के लिए पर्याप्त फंड आवंटित कर दिया है। डीए फ्रीज होने की कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: एक्शन मोड में आयोग, दिल्ली-पुणे में करने जा रहा मीटिंग; ₹1.80 लाख सैलरी वाली नौकरियां भी निकालीं
कब से मिलेगा पूरा एरियर?
भले ही घोषणा अप्रैल में होने की उम्मीद है, लेकिन यह नियम के अनुसार 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को पिछले महीनों का पूरा एरियर (Arrears) एक साथ मिलेगा।
आदिल शेट्टी का कहना है कि डीए का फॉर्मूला पिछले 12 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) पर आधारित होता है। 2016 में जो डीए महज 2% था, वह आज बढ़ती महंगाई के साथ 60% तक पहुंच गया है।
साफ है कि सैलरी में यह इजाफा महंगाई के असर को कम करने में बड़ी मदद करेगा। बस कुछ ही दिनों का इंतजार और है, फिर आपकी जेब में बढ़ी हुई सैलरी और एरियर का पैसा होगा।
यह भी पढ़ें- DA Hike पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सरकार अब नहीं कर पाएगी भेदभाव, किसे मिलेगा सीधा फायदा?