8th Pay Commission: एक्शन मोड में आयोग, दिल्ली-पुणे में करने जा रहा मीटिंग; ₹1.80 लाख सैलरी वाली नौकरियां भी निकालीं
8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग ने दिल्ली और पुणे में बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है और वेतन-भत्तों से जुड़ी चर्चाओं के लिए बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस महीने के अंत में दिल्ली (8th Pay Commission Delhi Meeting) और अगले महीने की शुरुआत में पुणे में महत्वपूर्ण बैठकें होने जा रही हैं।
दिल्ली और पुणे में कब होगी मीटिंग?
आठवें वेतन आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी अभय एन सहाय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दिल्ली में 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 (मंगलवार से गुरुवार) को स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत होगी। इसके तुरंत बाद, आयोग महाराष्ट्र का रुख करेगा। पुणे में 4 और 5 मई 2026 को बैठकें (8th Pay Commission Pune Meeting) तय की गई हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुणे के बाद मुंबई और देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
कैसे रख पाएंगे अपनी बात?
अगर कोई यूनियन या एसोसिएशन आयोग के सामने अपना पक्ष रखना चाहता है, तो उसके लिए मेमोरेंडम यानी सुझाव पत्र (8th CPC Memorandum Submission) जमा करना अनिवार्य है।
इसके लिए आयोग की वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर जाकर सुझाव देने होंगे। दिल्ली और पुणे की बैठकों के लिए अपॉइंटमेंट मांगने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 रखी गई है। ध्यान रहे कि मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम समय सीमा 30 अप्रैल 2026 है।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फैमिली यूनिट-DA हाइक, OPS से लेकर CGHS तक, आयोग की पहली बैठक में उठेंगे कौन से मुद्दे?
एक्सपर्ट्स की होगी भर्ती, ₹1.80 लाख तक सैलरी
काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए आयोग बड़े पैमाने पर कंसल्टेंट्स की भर्ती (8th Pay Commission Consultant Recruitment) भी कर रहा है। कुल 20 पदों पर वैकेंसियां निकाली गई हैं, जिनमें फुल-टाइम काम करने वालों को 1.80 लाख रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
खबरें और भी
- सीनियर कंसल्टेंट: 5 पद (अनुभव 10+ साल, उम्र सीमा 45 वर्ष)
- कंसल्टेंट: 5 पद (अनुभव 6+ साल, उम्र सीमा 40 वर्ष)
- यंग प्रोफेशनल: 10 पद (अनुभव 4+ साल, उम्र सीमा 32 वर्ष)
इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर
आयोग की इस सक्रियता पर ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल (Manjeet Singh Patel 8th CPC) ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,
यह बहुत खुशी की बात है कि आठवें वेतन आयोग ने दिल्ली और पुणे की मीटिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब भरोसा हो रहा है कि आयोग काम में गति पकड़ रहा है। हम इसका स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि जल्द ही हमें भी अपने सुझाव रखने का मौका मिलेगा।"
यह बहुत खुशी की बात है कि #8CPC ने #दिल्ली और #पुणे में अपनी मीटिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब भरोसा हो रहा है कि आयोग अपने काम की गति पकड़ रहा है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन इसके लिए आयोग का हृदय से स्वागत करती है और आभार प्रकट करती है। उम्मीद है कि जल्द ही आयोग,… pic.twitter.com/7jSxiB9QBV
— Dr Manjeet Singh Patel (@ManjeetIMOPS) April 11, 2026
कुल मिलाकर बैठकों का यह दौर और एक्सपर्ट्स की भर्ती इस बात का संकेत है कि सरकार अगले वेतन आयोग की सिफारिशों को समय पर लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।