सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission में नौकरी पाने का मौका, सैलरी ₹1.80 लाख; सैलरी बढ़ाने वाली टीम में ऐसे मिलेगी एंट्री

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 03:40 PM (IST)

    8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट पदों के लिए भर्ती नियमों में बदलाव किया है, जिससे युवा प्रोफेशनल्स के लिए अनुभव की शर्त कम हुई है और अ ...और पढ़ें

    8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट भर्ती नियमों में बदलाव किया।

    8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट भर्ती नियमों में बदलाव किया।

    HighLights

    1. 8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट भर्ती नियमों में बदलाव किया।

    2. युवा प्रोफेशनल्स के लिए अनुभव की शर्त 2 साल हुई।

    3. सीनियर कंसल्टेंट को ₹1.80 लाख मासिक वेतन मिलेगा।

    नई दिल्ली। 8th Pay Commission News: केंद्र सरकार के कर्मचारी इस समय 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग भी अपने काम में लगा हुआ है। अलग-अलग शहरों में जाकर मीटिंग कर रहा है। इन सबके बीच 8th Pay Commission की ओर से एक बड़ा अपडेट दिया गया है। यह अपडेट नौकरी को लेकर है। जी हां, आपने सही पढ़ा। 8वें वेतन आयोग ने कुछ पदों के लिए कंसल्टेशन के रूप में निकाली भर्ती के नियमों को अपडेट किया गया है है। अगर 8वें वेतन आयोग के साथ कंसल्टेशन के रूप में काम करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है।

    दरअसल, पूरी खबर यह है कि 8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट की भर्ती के नियमों में बदलाव किया है, जिससे युवा प्रोफेशनल्स के लिए ज्यादा पद खुले हैं और उनके लिए अनुभव की जरूरत को कम कर दिया गया है। आयोग ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए अप्रैल में गाइडलाइंस जारी की थी। अब उसी गाइडलाइंस में बदलाव किया गया है। बदले हुए नियमों में हर कैटेगरी में अनुभव, उम्र की सीमा और पदों की संख्या शामिल है।

    यंग प्रोफेशनल्स की सीटें बढ़ीं

    8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने कंसल्टेंट की भर्ती में जो बदलाव किया है, उसमें एक बदलाव यह भी है कि पे कमीशन ने यंग प्रोफेशनल्स की अधिकतम संख्या को पहले के 10 से बढ़ाकर 16 कर दिया गया है। पहले इस भर्ती के लिए कम से कम 4 साल का अनुभव जरूरी था, लेकिन अब इसे घटाकर 2 साल कर दिया गया है।

    तीन कैटेगरी में होगी कंसल्टेंट की भर्ती

    8वां वेतन आयोग 3 कैटेगरी में कंसल्टेंट की भर्ती कर रहा है। पहली कैटेगरी सीनियर कंसल्टेंट की है। इसमें कम 10 साल का संबंधित अनुभव जरूरी है और अधिकतम उम्र 45 साल हो सकती है। इस कैटेगरी में दो पद होंगे।

    खबरें और भी

    दूसरी कैटेगरी है रेगुलर कंसल्टेंट की है। इसके लिए कम छह साल का संबंधित अनुभव और ज़्यादा से ज़्यादा 40 साल की उम्र सीमा तय की गई है। इसके लिए पांच पद उपलब्ध हैं।

    और तीसरी कैटेगरी कंसल्टेंट यंग प्रोफेशनल्स की है। इसके लिए अधिकतम आयु 32 साल है और अनुभव 2 साल का होना जरूरी है। इसके लिए 16 पद हैं।

    कौन कर सकता है आवेदन

    8वें वेतन आयोग कंसल्टेंट के रूप में उन लोगों को हायर कर रहा है जिनके पास ह्यूमन रिसोर्स, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या ऐसे ही विषयों में मास्टर डिग्री या MBA वाले कैंडिडेट्स हों। बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में रजिस्टर्ड लॉ ग्रेजुएट्स पर भी विचार किया जा सकता है, अगर उन्हें ट्रिब्यूनल और कोर्ट में लीगल रिसर्च या सर्विस से जुड़े मामलों का अनुभव हो।

    टेक्नोलॉजी और डेटा का रास्ता भी है। B.Tech या M.Tech क्वालिफिकेशन और IT, डेटा एनालिसिस या डेटा विज़ुअलाइजेशन में अनुभव रखने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए योग्य हैं। कमीशन ने यह भी कहा है कि रिसर्च स्किल्स, जानकारी इकट्ठा करने और ड्राफ्ट नोट्स तैयार करने की क्षमता फायदेमंद होगी। तीनों कैटेगरी के कंसल्टेंट्स के लिए एक्सेल या स्प्रेडशीट का अनुभव और प्रेजेंटेशन तैयार करने की क्षमता जरूरी है।

    पे-स्ट्रक्चर, कंपनसेशन पैकेज, वेतन-भत्ते या एस्टेब्लिशमेंट से जुड़े मामलों पर पहले काम कर चुके प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

    कितनी होगी सैलरी?

    तीन प्रकार के कंसल्टेंट की सैलरी अलग-अलग है। सीनियर कंसल्टेंट फुल टाइम के लिए 1 लाख 80 हजार रुपये की मासिक सैलरी। कंसल्टेंट की सैलरी 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति माह होगी और यंग प्रोफेशनल कंसल्टेंट की सैलरी 90 हजार रुपये होगी।

    8th pay 2

    पार्ट टाईम रोल के लिए हायर किए गए कंस्लटेंट की सैलरी की बात करें तो महीने में 12 दिन काम करने वाले सीनियर कंसल्टेंट को 90 हजार, कंसल्टेंट को 60 हजार और यंग प्रोफेशनल कंसल्टेंट को 45 हजार रुपये की मासिक सैलरी मिलेगी।

    कहां और कैसे करें आवेदन

    जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें तय ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होगा। आयोग फिजिकल कॉपी, ईमेल से भेजे गए आवेदन या हार्ड-कॉपी स्वीकार नहीं करेगा। आप https://nicforms.nic.in/enRhYmxlNjlkMzczNmI2YTNlOTIwMjYwNDA2NTI पर जाकर ऑनलाइन आवेदन सकते हैं।

    1 साल का होगा कार्यकाल

    कंसल्टेंट का कार्यकाल शुरू में एक (1) साल या कमीशन के कार्यकाल तक, जो भी कम हो, के लिए होगा। जरूरत पड़ने पर, एक (1) साल से ज्यादा का एक्सटेंशन कमीशन में कंसल्टेंट के परफॉर्मेंस और प्रोफेशनलिज्म पर निर्भर करेगा।

    यह भी पढ़ें- Vedanta ने लंदन की SBI ब्रांच से लिया था 50 करोड़ डॉलर का कर्ज, अब उसी पर आया बड़ा अपडेट; 54% शेयर रखे थे गिरवी