बगहा के एक बगीचे में फंदे लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच की मांग को लेकर लोगों ने नेशलन हाइवे किया जाम
बगहा, पश्चिम चंपारण में एक प्रेमी युगल के शव बुधवार सुबह एक बगीचे में फंदे से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर ...और पढ़ें
HighLights
बगहा में प्रेमी युगल के शव बगीचे में मिले।
सुबह टहलने वालों ने देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने जांच शुरू की, मौत का कारण अज्ञात।
जागरण संवाददाता, बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और 35 के सीमावर्ती इलाके स्थित जुम्मन बाबा मजार के पास आम के बगीचे में बुधवार सुबह एक ही पेड़ पर रस्सी के फंदे से प्रेमी युगल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से दोनों के घर की दूरी लगभग दो किलोमीटर है।
मृतकों की पहचान वार्ड 33 निवासी असगर अली के 19 वर्षीय पुत्र मो. मुस्तफा तथा खैरकुत्ती वार्ड 35 निवासी गुलाब अंसारी की पुत्री सहाबुन नेशा के रूप में हुई है। मुस्तफा इसी वर्ष इंटर पास किया था और सहाबुन निशा आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
स्वजन के अनुसार मंगलवार देर रात वार्ड 33 के पार्षद मदन यादव के दरवाजे पर पंचायती हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहमति भी बन गई थी। हालांकि मदन यादव पंचायती से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों के भागने के बाद स्वजन उनके घर आए थे। इस घटना की खबर सामने आने से सभी स्तब्ध हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने बगीचे में दोनों शव पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
खबरें और भी
परिजनों ने जाम किया
बगहा नगर के अनुमंडल अस्पताल के पीछे शौचालय के समीप प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत मामले में आक्रोशित लोगों ने बुधवार को एनएच 727 को जाम कर दिया। रतनमाला मोहल्ला के दर्जनों महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रेमी युगल की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करे और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक वार्ता के बाद लोगों ने जांच के आश्वासन पर जाम हटाया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है तथा जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- PMCH के हाईटेक भवन में फंसी नर्स, 3 घंटे तक चेंजिंग रूम में रही कैद; मास्टर कार्ड से खुला दरवाजा