Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट चौधरी के CM बनने पर कुशवाहा समाज का सपना हुआ साकार, तीसरी पीढ़ी कर रही बिहार का शासन

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 05:01 PM (IST)

    खानपुर में कुशवाहा समाज ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जश्न मनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का ...और पढ़ें

    सीएम सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

    सीएम सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, खानपुर। एनडीए गठबंधन द्वारा सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खानपुर बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित हुई।

    समारोह में खानपुर प्रखंड के कुशवाहा समाज के लोगों ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की कमान सौंपे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।

    अध्यक्षीय संबोधन में मुखिया अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज का वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली पीढ़ी कुर्बानी देती है, दूसरी संघर्ष करती है और तीसरी पीढ़ी शासन करती है।

    उन्होंने कहा कि भले देर से सही, लेकिन यह निर्णय बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संचालन सरपंच चंद्रशेखर सिंह ने किया।

    मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह, लक्ष्मी प्रसाद महतो, राम अवतार महतो, ब्रजनंदन महतो, सुरेंद्र महतो, पूर्व मुखिया प्रदीप महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक कपिल देव प्रसाद सिंह, राम नारायण महतो, शशि भूषण कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, बैजनाथ कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान कुशवाहा समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।

    यह भी पढ़ें- पटना को मंजूरी, भागलपुर को आज भी इंतजार; अंडरग्राउंड बिजली तार बिछाने की योजना फाइलों में दबी

    यह भी पढ़ें- तेज प्रताप को 'Bigg Boss 18' फेम हेमा शर्मा, बोलीं-'नं-1 लीडर बनें'; लालू यादव से मुलाकात पर-'ए बुड़बक' वाला सस्पेंस

    खबरें और भी