तेज प्रताप को 'Bigg Boss 18' फेम हेमा शर्मा, बोलीं-'नं-1 लीडर बनें'; लालू यादव से मुलाकात पर-'ए बुड़बक' वाला सस्पेंस
Bigg Boss 18 Hema Sharma in Patna: बिग बॉस 18 फेम हेमा शर्मा पटना पहुंचीं और तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने तेज प्रताप को ...और पढ़ें

पटना पहुंचीं 'बिग बॉस' फेम, सियासी हलकों में बढ़ी हलचल
डिजिटल डेस्क, पटना।Bihar politics 'Bigg Boss 18' फेम हेमा शर्मा शुक्रवार को पटना पहुंचीं, जहां उन्होंने सियासी और सामाजिक दोनों मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान वह तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और मीडिया का ध्यान भी खींचा।
हेमा ने खुद को तेज प्रताप का फैन बताते हुए खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें अलग ही अपनापन महसूस होता है।
'तेज प्रताप बनें देश के नं-1 लीडर'-हेमा का खुला समर्थन
हेमा शर्मा ने कहा कि वह चाहती हैं कि तेज प्रताप यादव देश के नंबर-1 नेता बनें। उन्होंने उनकी पार्टी को भी देश की शीर्ष पार्टी बनने की शुभकामनाएं दीं।
हेमा ने बताया कि तेज प्रताप ने उन्हें बिहार आते रहने के लिए कहा है। उनके मुताबिक, तेज प्रताप का स्वभाव बेहद सरल और मिलनसार है।
उन्होंने इसे एक 'पॉजिटिव पॉलिटिकल एनर्जी' बताया।
लालू यादव से पहली मुलाकात पर मजेदार प्रतिक्रिया
पटना दौरे में हेमा की मुलाकात लालू प्रसाद यादव से भी हुई। उन्होंने कहा कि बचपन से टीवी पर उन्हें देखती आई हैं।
पहली बार सामने देखकर वह काफी उत्साहित थीं। मजाकिया अंदाज में बोलीं-'ऐसा लगा अभी ‘ए बुड़बक’ बोल देंगे।'
उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
बर्थडे पार्टी में दिखा फैन फॉलोइंग का जलवा
हेमा ने तेज प्रताप की लोकप्रियता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बर्थडे पार्टी में हजारों लोगों की भीड़ थी।
तेज प्रताप ने करीब 1000 लोगों के साथ सेल्फी ली। हेमा के मुताबिक, यह आसान काम नहीं होता है।
उन्होंने इसे जनता के प्यार का असली उदाहरण बताया।
राजनीति में एंट्री पर दिया संकेत
हेमा शर्मा ने राजनीति में आने के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका फोकस अपने एक्टिंग करियर पर है।
लेकिन अगर JJD ज्वाइन करने का ऑफर मिलता है तो वह विचार करेंगी। यह बयान सियासी गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे रहा है।
फिलहाल वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
'बिहार से खास रिश्ता', बोलीं-कुछ हिसाब बाकी है
हेमा ने बिहार से अपने जुड़ाव की भी बात कही। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अपनापन महसूस होता है।
यह उनका दूसरा दौरा है, लेकिन कनेक्शन काफी गहरा लगता है। उन्होंने कहा कि 'बिहार से कुछ हिसाब-किताब है, जिसे चुकाकर जाना है।'
यह बयान उनके भविष्य के प्लान्स को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।
जल्द वेब सीरीज में दिखेंगी, बिहार से जुड़ा प्रोजेक्ट भी
हेमा शर्मा ने बताया कि वह जल्द एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। उन्होंने ‘सरपंच 2’ प्रोजेक्ट का जिक्र किया।
साथ ही एक प्रोजेक्ट बिहार से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर सब सामने आएगा।
फिलहाल फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है।