विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणवी सिंगर अंकित हत्याकांड के तार बिहार से जुड़े, 1 सिम कार्ड के पीछे पूर्णिया पहुंची UP STF

Published: Tue, 01 Sep 2026 08:16 PM (IST)

गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच पूर्णिया पहुंच गई है, जहां यूपी एसटीएफ ने धमदाहा थाने में पूछताछ की। हत्या ...और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर अंकित हत्याकांड के तार बिहार से जुड़े, IP एड्रेस से खुलेगा राज

हरियाणवी सिंगर अंकित हत्याकांड के तार बिहार से जुड़े, IP एड्रेस से खुलेगा राज

HighLights

  1. गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच पूर्णिया पहुंची।

  2. यूपी एसटीएफ ने धमदाहा थाने में गहन पूछताछ की।

  3. हत्या की जिम्मेदारी वाले सिम का आईपी पूर्णिया से।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। उत्तर प्रदेश के शामली में 26 अगस्त को हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या (Ankit Baliyan Murder Case) की जांच की आंच पूर्णिया पहुंच गई है। मंगलवार को यूपी एसटीएफ की टीम इस मामले की जांच के लिए पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना पहुंची।

बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि अंकित बालियान की हत्या के बाद जिस सोशल अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी उसका आईपी एड्रेस पूर्णिया से निर्गत मोबाइल सिम का है।

इस मामले की जांच के लिए पहुंची यूपी एसटीएफ ने कई घंटे तक इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। यूपी एसटीएफ की टीम इस बात की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है कि जिस मोबाइल सिम का प्रयोग किया गया है उसका इस घटना से जुड़े अपराधियों से क्या संबंध है।

अंकित बालियान मर्डर केस

गौरतलब हो की अंकित बालियान की हत्या उस वक्त गोली मारकर अपराधियों द्वारा 26 अगस्त को कर दी गई जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे। यह घटना शामली जिले के नला पटरी क्षेत्र की है। इसमें बाइक सवार बदमाशों ने जिम से बाहर निकलते ही अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

अंकित की हत्या के बाद इस घटना की जिम्मेदारी 'गोगी गैंग' से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई। इस घटना के बाद पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 31 अगस्त 2026 को एनकाउंटर में दो मुख्य शूटरों को मार गिराया, जिनकी पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई।

घटना के बाद जब जांच का दायरा आगे बढ़ा तो इस बात का खुलासा हुआ कि हत्या की घटना के बाद जिस सोशल मीडिया के माध्यम से गोगी गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी ली गई वह मोबाइल सिम पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र से निर्गत है।

यूपी एसटीएफ अब इस मामले में जांच कर रही है कि यहां के युवक के मोबाइल का उपयोग किस आधार पर इस हत्या की घटना की जिम्मेदारी लेने में किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्णिया एसएसपी डॉ. शोर्य सुमन ने किसी भी तरह की जानकारी होने की बात से इनकार किया।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में दो शूटर ढेर, कनाडा से दी गई थी धमकी

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शूटरों का होटल सीसीटीवी फुटेज वायरल, फरार बदमाश ने डर से डिलीट की इंस्टा आईडी