पटना मेट्रो: मीठापुर स्ट्रेच पर निर्माण कार्य में आई तेजी, शहर को मिलेगी आधुनिक सुविधा
पटना मेट्रो परियोजना के मीठापुर स्ट्रेच पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें सीढ़ियों और ब्लॉक वर्क का काम प्रगति पर है। यह परियोजना पटना के यात ...और पढ़ें

पटना मेट्रो: मीठापुर स्ट्रेच पर निर्माण कार्य में आई तेजी, शहर को मिलेगी आधुनिक सुविधा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में निर्माणाधीन पटना मेट्रो परियोजना के मीठापुर स्ट्रेच पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर को आधुनिक और सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस हिस्से में चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
निर्माण एजेंसियों और अभियंताओं की निगरानी में यहां कई महत्वपूर्ण संरचनात्मक कार्य एक साथ संचालित हो रहे हैं। मीठापुर स्ट्रेच पर वर्तमान में कॉनकोर्स लेवल से प्लेटफॉर्म लेवल तक जाने वाली सीढ़ियों के निर्माण के लिए रिइनफोर्समेंट और फार्मवर्क का कार्य किया जा रहा है।
मजदूरों और तकनीकी कर्मियों की टीम लगातार निर्माण गतिविधियों में जुटी हुई है। इसके साथ ही कानकोर्स लेवल पर ब्लाक वर्क भी तेजी से प्रगति पर है। निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए मशीनों और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, मीठापुर क्षेत्र राजधानी के महत्वपूर्ण हिस्सों में शामिल है और यहां मेट्रो स्टेशन के निर्माण से यात्रियों को भविष्य में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह स्ट्रेच शहर के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
परियोजना के अंतर्गत यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवाजाही और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया जा रहा है। पटना मेट्रो परियोजना को राजधानी के यातायात में बड़ा बदलाव लाने वाली योजना माना जा रहा है।
वर्तमान में शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क जाम की समस्या को देखते हुए मेट्रो सेवा को एक प्रभावी समाधान के रूप में देखा जा रहा है।
परियोजना पूरी होने के बाद लोगों को कम समय में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि परियोजना का प्रत्येक चरण आधुनिक इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप पूरा किया जा रहा है।