Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में सेटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन बेचने वालों को राहत, अब क्षेत्रीय कार्यालय में भी दे सकेंगे आवेदन

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    बिहार की सेटेलाइट टाउनशिप परियोजना के लिए जमीन बेचने के इच्छुक लोग अब क्षेत्रीय कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकेंगे। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. क्षेत्रीय कार्यालयों में जमीन बेचने के आवेदन जमा होंगे।

    2. दूर-दराज के जमीन मालिकों को पटना नहीं आना पड़ेगा।

    3. ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द पोर्टल शुरू होगा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप परियोजना के लिए अपनी जमीन बेचने के इच्छुक लोगों को अब आवेदन देने के लिए पटना आने की जरूरत नहीं होगी।

    बिहार राज्य आवास बोर्ड ने लोगों की सुविधा को देखते हुए क्षेत्रीय कार्यालयों में भी आवेदन जमा करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इससे दूर-दराज के जिलों के जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

    हालांकि, आवेदन पहले की तरह ही बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक (एमडी) के नाम से देना होगा। क्षेत्रीय कार्यालय केवल आवेदन स्वीकार कर उसे आगे भेजेंगे।

    इस नई व्यवस्था से लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। आवास बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, पांच जिलों से आवदेन नहीं मिले रहे थे। उसकी एक बड़ी वजह लोगों का पटना नहीं आ पाना था।

    कई जिलों के लोगों को सिर्फ आवेदन जमा करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी और अधिक लोग अपनी जमीन देने के लिए आगे आ सकेंगे।

    इसके साथ ही आवास बोर्ड आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी भी कर रहा है। इसके लिए आनलाइन पोर्टल विकसित किया जा रहा है।

    पोर्टल तैयार करने में बेल्ट्रॉन की मदद ली जा रही है। पोर्टल शुरू होने के बाद लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया और अधिक आसान, पारदर्शी और तेज हो जाएगी।

    राज्य सरकार की सेटेलाइट टाउनशिप योजना के तहत बड़े शहरों के आसपास आधुनिक सुविधाओं से लैस नए शहर बसाए जाने हैं। ऐसे में आवेदन की नई व्यवस्था और जल्द शुरू होने वाली ऑनलाइन सुविधा से जमीन मालिकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से लाभुक हो रहे परेशान

    यह भी पढ़ें- बिहार में अब नहीं छिपेगी कोई संपत्ति, 264 नगर निकायों में जीआईएस से बनेगा टैक्स रजिस्टर