Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से लाभुक हो रहे परेशान

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:44 PM (IST)

    Ration Card Online Apply: राज्य सरकार ने नए राशन कार्ड जारी करने के लिए स्मार्ट पीडीएस पोर्टल शुरू किया है, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन प्रक्र ...और पढ़ें

    पोर्टल में तकनीकी समस्या आने से आवेदन की प्रक्रिया काफी धीमी हो गई है! फाइल फोटो

    पोर्टल में तकनीकी समस्या आने से आवेदन की प्रक्रिया काफी धीमी हो गई है! फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Smart PDS Portal: राज्य सरकार के निर्देश पर नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए स्मार्ट पीडीएस पोर्टल चालू कर दिया गया है, जहां लाभुक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पोर्टल में तकनीकी समस्या आने से आवेदन की प्रक्रिया काफी धीमी हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    तकनीकी दिक्कत बनी बाधा

    अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई से पोर्टल चालू होने के बावजूद अब तक एक भी नया राशन कार्ड जारी नहीं हो सका है।

    तकनीकी खामी के कारण आवेदन अपलोड होने की गति काफी धीमी है। इसकी जानकारी मुख्यालय को भेज दी गई है और उम्मीद है कि एक-दो दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा।

    अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही आवेदन सुचारु रूप से मिलने लगेंगे, उनकी जांच कर योग्य लाभुकों को जल्द राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।

    86 हजार से अधिक राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य

    मुजफ्फरपुर जिले में 86,175 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रतिदिन 2,873 राशन कार्ड जारी करने की योजना बनाई गई है। सभी पात्र लाभुकों को 13 अगस्त तक राशन कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

    प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर

    ऑनलाइन आवेदन के अलावा सभी प्रखंडों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे, जहां लाभुक आवश्यक दस्तावेज जमा कर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड के लिए आवेदन परिवार की महिला सदस्य के नाम से ही किया जाएगा।

    आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे—

    • जाति प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • आवासीय प्रमाण पत्र
    • आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर
    • परिवार का सामूहिक फोटो
    • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
    • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
    • एक सक्रिय मोबाइल नंबर

    समस्या दूर होने के बाद बढ़ेगी रफ्तार

    खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर होते ही आवेदन प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी और पात्र लाभुकों के राशन कार्ड निर्धारित समय-सीमा के भीतर जारी किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- बिहार में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, घर बैठे मोबाइल से ऐसे भरें फॉर्म

    यह भी पढ़ें- बिहार में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पात्र परिवार जल्द तैयार करें जरूरी दस्तावेज

    खबरें और भी