दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों की 'लुकाछिपी' कभी देरी तो कभी समय से पहले लैंडिंग, यात्रियों की बढ़ी टेंशन
दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों का अनियमित शेड्यूल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। विमान कभी घंटों देरी से आते हैं तो कभी समय से पहले लैंड कर जा ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल अनियमित।
यात्री देरी और समय से पहले लैंडिंग से परेशान।
मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे लेट।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों का खेल कुछ ऐसा बन गया है कि यात्रियों की घड़ी भी भरोसा खोती नजर आती है। कभी विमान तय समय से घंटों देर से पहुंचते हैं, तो कभी हैरानी में डालते हुए निर्धारित समय से पहले ही लैंड कर जाते हैं। इस 'लुकाछिपी' जैसे बदलते उड़ान शेड्यूल ने यात्रियों की योजना, इंतजार और धैर्य तीनों की परीक्षा ले ली है।
बता दें कि मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे विलंब से पहुंची। इससे दरभंगा से मुंबई हवाई मार्ग पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कोलकाता की इंडिगो की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रही।
इससे दरभंगा- कोलकाता हवाई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या शून्य रही। दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को 14 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से 17 मिनट पहले पहुंच गई।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 11:05 से पांच घंटा तीन मिनट विलंब से 4:08 में पहुंची। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से 28 मिनट विलंब से 12:43 में पहुंची।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 11 मिनट विलंब से 1:16 में पहुंची। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से आठ मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से 24 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 15 मिनट विलंब से 3:35 में पहुंची।