Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘सुशासन से समृद्धि युग’ का शुभारंभ, संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र, 'जय श्रीराम' से दिया संदेश

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 07:18 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने पर बधाई दी है। उन्होंने सम्राट चौधर ...और पढ़ें

    बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी। फाइल फोटो

    बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है। दूरगामी संदेश देने के साथ समीकरण साधने का भी भरसक प्रयास किया है।

    सम्राट के मुख्यमंत्री बनने पर लिखा है कि यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का है। ऊर्जावान, लोकप्रिय एवं कर्मठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।

    सरावगी ने पत्र में सभी कार्यकर्ताओं काे 'जय श्रीराम' के माध्यम अभिवादन करते हुए यह भी बताया कि यह दशकों के अथक परिश्रम, त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। उन्होंने इसके लिए बूथ से लेकर प्रदेश तक हर कार्यकर्ता को श्रेय देते हुए कहा कि उनके समर्पण ने इस गौरवशाली क्षण को संभव बनाया है। विजय कुमार चौधरी एवं बिजेन्द्र प्रसाद यादव के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण पर भी हार्दिक बधाई दी है।

    ‎‎सरावगी ने भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार को बिहार के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय बताते हुए पत्र में लिखा है- हम विनम्रतापूर्वक यह कहते हुए गर्व अनुभव करते हैं कि पहली बार बिहार में सरकार का नेतृत्व भाजपा के मुख्यमंत्री के हाथों में है। इसे परिवर्तन नहीं, यह निरंतरता बताते हुए दावे के साथ कहा कि सुशासन की उसी नींव पर, उसी प्रतिबद्धता के साथ अब और अधिक संकल्प एवं ऊर्जा के साथ बिहार के विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।

    ‎‎पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुदृढ़ नींव पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में बिहार के विकास को हम नई गति देंगे। सुशासन से समृद्धि युग, बिहार अभ्युदय काल का शुभारंभ हो चुका है।

    खबरें और भी

    सरावगी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि बिहार की जनता की सेवा में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने इस अभूतपूर्व मौके पर यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

    यह भी पढ़ें- पटना में मेट्रो सेवा शुरू होने में देरी, मलाही पकड़ी स्टेशन पर CMRS निरीक्षण में देरी से उद्घाटन टला

    यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों में फर्जी आधार-प्रमाण पत्र गिरोह का बड़ा खुलासा, 11 बदमाश गिरफ्तार; उपकरण बरामद