Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Flood News Live: बिहार में कहां-कहां बाढ़ से हो रही तबाही? देखें डराने वाली तस्वीरें; दीघा घाट पर अलर्ट

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 11:25 AM (IST)

    Flood in Bihar बिहार में भारी बारिश के बाद अब बाढ़ ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। पटना बेगूसराय सारण समेत कई जिलों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी ...और पढ़ें

    बाढ़ के पानी से घिरा फतुहा का नदी थाना (जागरण फोटो)
    बाढ़ के पानी से घिरा फतुहा का नदी थाना (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. पटना के दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान से 131 सेमी ऊपर बह रही
    2. मनेर, दानापुर और बख्तियारपुर के 20 पंचायत में बाढ़ का कहर

    जागरण टीम, पटना। Bihar News: पटना और आसपास के दियारा क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान मनेर दीघा घाट गांधी घाट और हाथीदह में गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की सुबह गंगा का जलस्तर मनेर में खतरे के निशान से 129 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया।

    पीपापुल घाट पर दियारा से आते प्रभावित परिवार।

    बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर में भोजन की जानकारी लेते पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा।

    हाथीदह में गंगा ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड 

    आज सुबह आठ बजे पटना के हाथीदह में जलस्तर 43.150 मीटर दर्ज किया गया। पिछला रिकॉर्ड 2021 में 43.52 मीटर था।

    फतुहा गोविंदपुर से सैदपुर जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी।

    दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही

    पटना के दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान से 131 सेंटीमीटर और गांधी पर 172 सेंटीमीटर उपर बह रही है। हाथीदह घाट पर 149 सेंटीमीटर उपर दर्ज किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मनेर, दानापुर और बख्तियारपुर प्रखंड के 20 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

    बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई का प्रबंध किया गया है। पशु चारा, दवाई और डाक्टर के साथ राहत बचाव के लिए टीम प्रतिनियुक्त कर दिया गया।

    नदी को पार करतीं महिलाएं।

    छपरा शेरपुर में बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में घुसा बाढ़ का पानी।

    दानापुर बलदेव इंटर स्कूल में राहत शिविर का खाना चला शुरुआत करते सीओ।

    भागलपुर में गंगा डेंजर लेवल के पार, शहर के कई हिस्से जलमग्न

    भागलपुर में गंगा डेंजर लेवल को पार कर गई है। शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। कई पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर 34.12 मीटर है।

    अभी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आत रात तक गंगा का जलस्तर हाइ फ्लड लेवल को पार कर जाएगी। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्राासनिक भवन सहित कई छात्रावास में पानी प्रवेश कर गया है।

    भागलपुर के गोसाईं गांव में सड़क पर बह रहा पानी।

    सारण में गंगा-सरयू के उफान से मुसीबत में जिंदगानी

    सारण में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों का जीवन हर पल संकट के दौर से गुजर रहा है। यहां के सात (सोनपुर, गड़खा, दिघवारा, छपरा सदर एवं रिविलगंज) प्रखंडों के लगभग 32 पंचायत बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है। यहां के लोगों की ज़िंदगी मुसिबत में है। वहीं अभी गंगा-सरयु का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

    खबरें और भी

    छपरा-मांझी मुख्य सड़क पर पीएन सिंह कालेज के पास डेढ़ फीट पानी, आवागमन बंद।

    शहर के समाहरणालय पथ, सोनारपट्टी साहेबगंज चौक, मजिस्ट्रेट कालोनी, सलेमपुर रोड, करीम चक, राहत रोड, तिकोनिया, सलेमपुर कचहरी मोहल्ले में दूसरे दिन भी पानी कम नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

    नदियों का जल स्तर बढ़ने से सदर प्रखंड के डोरीगंज के दियारा इलाकों के साथ अन्य पंचायत भी बाढ़ से प्रभावित है, यहां भी स्थिति भयावह है। दो दिन के अंदर गांवों में लबालब पानी होने से हर किसी की मुसीबत बढ़ गई है।

    सारण के सिताबदियारा रामेश्वर टोला में घर में घुसा बाढ़ का पानी।

    सारण की बाढ़ पर एक नजर

    • सारण के सात प्रखंडों की 32 पंचायत में है बाढ़ का पानी, छपरा शहर में निचले इलाके में कम नहीं हो रहा है पानी
    • डॉ. पीएन सिंह डिग्री कालेज के पास एनएच 19 पर आवागमन ठप, दरियापुर के सुतिहार पंचायत का सुखमही नदी का टूटा तटबंध
    • रिविलगंज प्रखंड के सिताब दियारा के लोगों की काम नहीं हो रही मुसीबत। रामेश्वर टोला पूरी तरह से जलमग्न। पशुओं को नहीं मिल रहा चारा।

    सारण के सुतिहार में सुखमही नदी का तटबंध टूटा।

    सारण के सेमरिया श्मशान घाट में बाढ़ का पानी भरने के कारण रेलवे लाइन के किनारे शवदाह के लिए सजी लकड़ी की दुकानें, शवदाह करने के लिए लोगों को नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है।

    Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने

    Bihar Weather Today: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश? पढ़ें वेदर रिपोर्ट यहां