यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश? पढ़ें वेदर रिपोर्ट यहां
Bihar Weather बिहार में मानसून के कमजोर होने से मौसम शुष्क हो गया है लेकिन नमी भरी हवा से उमस बनी रहेगी। उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिल ...और पढ़ें

HighLights
- नमी युक्त हवा से उमस का प्रभाव बना रहेगा
- मानसून कमजोर होने से तापमान में वृद्धि के आसार
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव कमजोर पड़ने से मौसम शुष्क बना हुआ है। नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव बने रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही बने होने के कारण सुबह-शाम में लोगों को राहत मिलेगी।
उत्तर पूर्व व दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुक्रवार को उत्तर पूर्व व दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि, पटना सहित अन्य जिलों का मौसम सामान्य बने होने के साथ बादल आते जाते रहेंगे। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में वर्षा का अभाव होने से मौसम शुष्क बना रहा। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
वर्षा का प्रभाव कम होने के कारण पटना सहित अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.3 डिग्री वृद्धि होने के कारण 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अरवल, मधुबनी व कटिहार को छोड़ कर शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 36.0 27.8
गया 34.4 26.0
भागलपुर 35.2 28.0
मुजफ्फरपुर 34.4 27.8
ये भी पढ़ें