Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 10:07 AM (IST)

    Flood in Chhapra छपरा में अलग-अलग नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है। मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों क ...और पढ़ें

    छपरा शहर के निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी (जागरण)
    छपरा शहर के निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी (जागरण)

    HighLights

    1. छपरा शहर के निचले इलाके में घुसा घाघरा नदी का पानी
    2. शहर का निचला इलाका पूरी तरह से पानी-पानी हो गया है

    जागरण संवाददाता, छपरा। Chhapra Flood News: सारण जिले के विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने आंखे खोली तब तक उनके घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था।

    जिले में गंगा, घाघरा तथा गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदियों का जल स्तर बढ़ने से डोरीगंज के दियारा इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ पानी फैल रहा है। छपरा शहर के निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया है। बुधवार की सुबह सीढ़ी घाट, नेताजी टोला धर्मशाला, रूपगंज के निचले इलाके, रावल टोला, नई बस्ती में बाढ़ का पानी घुस गया।

    शहर का निचला इलाका पूरी तहर से जलमग्न

    इससे शहर का निचला इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है। बाढ़ का पानी बबन महतो, अशोक कुमार, अरुण कुमार,मिथिलेश कुमार, भोला महतो,जयनाथ महतो, धर्मनाथ महतो, महेंद्र महतो, अरूण महतो आदि के घरों में घुस गया है। वे यहां से अपना सामान लेकर ऊंचा स्थान पर शरण लिए हुए है।

    धर्मशाला नई बस्ती के लोग नाव से अपना सामान लेकर शहर से सटे सामान लेकर सोनापट्टी एवं अड्‌डा नंबर दो के पास डेरा डाले हुए हैं। नेवाजी टोला, धर्मनाथ धर्मशाला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही धीर-धीर घाघरा नदी का पानी बढ़ रहा था। रात में अचानक पानी तेजी से बढ़ने लगा।

    खबरें और भी

    मंगलवार की सुबर होते-होते पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया

    मंगलवार की सुबह होते-होते पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया। उल्लेखनीय हो कि नेवाजी टोला धर्मशाला, नेवाजी टोला नई बस्ती आदि का इलाका रिविलगंज प्रखंड पंचायत में आता है। दिलिया रहीमपुर पंचायत के मुखिया विशुन साह ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि यहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएं। बाढ़ का पानी लोगों के घर में प्रवेश करने के कारण घरों में रखा अनाज एवं सामान बर्बाद हो गया है।

    खेतों में पानी प्रवेश करने के कारण फसल भी बर्बाद हो गया है।उन्होंने जिला प्रशासन से शहर के निचले इलाकों के लोगों के लिए नाव के साथ ही अनाज, तिरपाल एवं खाने की व्यवस्था करने की मांग की है।

     डॉ.पीएन सिंह डिग्री कालेज में घुसा बाढ़ का पानी

    शहर के ब्रह्मपुर मोहल्ला स्थित डा. पीएन सिंह डिग्री कालेज में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। कालेज परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। ब्रह्मपुर के आसपास के इलाकों में कई घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने पर लोगों की परेशानी बढ़ गई है,लोग सुबह से ही घरों में रखे सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने में व्यस्त है।

    सिताब दियारा के जेपी ट्रस्ट तक पहुंचा पानी 

    सिताब दियारा के जेपी ट्रस्ट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की ओर से रिंग बांध पूरा नहीं होने के कारण पानी सिताब दियारा के रामेश्वर टोला में भी प्रवेश कर गया है। सिताब दियारा के रामेश्वर टोला के खेतों में पानी प्रवेश करने के कारण फसल बर्बाद हो गया है। जेपी ट्रस्ट तक के सड़क तक पानी पहुंच गया है।

    सारण के डोरीगंज में तटीय इलाके में फैला बाढ़ का पानी

    छपरा के डोरीगंज में बाढ़ का पानी

    डोरीगंज के मुसेपुर बाढ़ के पानी से बर्बाद हुआ फसल

    ये भी पढ़ें

    Paschim Champaran News: पश्चिमी चंपारण में दिल दहलाने वाली घटना, रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे; दो की मौत

    Bihar News: बिहार में रेल ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए सोई थी युवती, फिर तेजी से आई ट्रेन और सेकेंड भर में...