Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 साल की उम्र में देखा सपना; 18 में कर दिया साकार, बिहार के सक्षम और रिषु ने बनाया AI ट्रैवल प्लेटफॉर्म

    Updated: Mon, 25 May 2026 05:30 PM (IST)

    बिहारशरीफ के युवा सक्षम राज और रिषु कुमार ने AI-आधारित ट्रैवल प्लेटफॉर्म 'KRO TRAVEL' विकसित किया है। ...और पढ़ें

    रिषु कुमार और सक्षम राज।

    रिषु कुमार और सक्षम राज।

    HighLights

    1. बिहारशरीफ के युवाओं ने AI ट्रैवल प्लेटफॉर्म बनाया।

    2. 'कोरो ट्रैवेल्स' यात्रा योजना को सरल बनाता है।

    3. तीन साल के शोध से 8000+ स्थलों का डेटा।

    जन्मेजय, बिहारशरीफ। सपनों की कोई उम्र और हौसलों की कोई सीमा नहीं होती। बिहारशरीफ के युवा सक्षम राज और रिषु कुमार ने इस कथन को अपनी मेहनत से सच कर दिखाया है।

    जिस उम्र में अधिकांश युवा केवल पढ़ाई और भविष्य की चिंता में उलझे नजर आते हैं, उस उम्र में दो दोस्तों ने यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या ट्रैवल प्लानिंग की जटिलता को अपना लक्ष्य बना लिया।

    कहानी की शुरुआत एक साधारण यात्रा-योजना से हुई। जब दोनों मित्र किसी ट्रिप की तैयारी कर रहे थे, तब उन्हें एहसास हुआ कि घूमने से अधिक कठिन उसकी योजना बनाना है। कहां जाएं, कैसे पहुंचें, कहां ठहरें और कितना खर्च होगा।

    हर सवाल का जवाब पाने के लिए अलग-अलग वेबसाइटों और वीडियो की लंबी खोज करनी पड़ती थी। इसी उलझन ने उनके मन में एक नया विचार जगाया।

    3 साल तक रिसर्च

    महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस समस्या के समाधान पर काम शुरू किया। तीन वर्षों तक लगातार रिसर्च, सीखने और सुधार की प्रक्रिया चलती रही।

    इस दौरान उन्होंने देशभर के 8000 से अधिक पर्यटन स्थलों और शहरों से स्थानीय जानकारी जुटाई, ताकि यात्रियों को केवल आकर्षक विवरण नहीं, बल्कि भरोसेमंद और व्यवहारिक मार्गदर्शन मिल सके।

    कोरो ट्रैवेल्स का रूप

    इसी मेहनत ने आगे चलकर एआई आधारित ट्रैवल प्लेटफॉर्म कोरो ट्रैवेल्स (kro travel) का रूप लिया। बाद में इस पहल से एक तीसरे को-फाउंडर भी जुड़े, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है।

    यह प्लेटफार्म कुछ ही मिनटों में यात्रियों के लिए व्यावहारिक और सुव्यवस्थित यात्रा-योजना तैयार करने का दावा करता है। आज हजारों लोग इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।

    बिहारशरीफ के इन युवाओं ने साबित कर दिया है कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए महानगर नहीं, बल्कि साहस और अटूट विश्वास चाहिए।

    यह भी पढ़ें- जब डिब्बे में नहीं मिला पेट्रोल तो बाइक की टंकी ही उखाड़कर पंप पहुंच गया युवक, बिहार का वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें- बिहार में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी 'सत्तू' की डिमांड, लू भगाने के साथ ऊर्जा देने में लाभकारी 

    यह भी पढ़ें- AI के क्षेत्र में बेंगलुरू-पूणे जैसा बन सकता है पटना, राज्यपाल ने कहा- बिहार भारत का कोर सेंटर