मुजफ्फरपुर में 225 परिवारों को मिलेगा नया आशियाना, बनेंगे पांच मंजिला सामुदायिक भवन
मुजफ्फरपुर में तीन वार्डों में 225 परिवारों के लिए 23 करोड़ की लागत से पांच मंजिला सामुदायिक आवासीय भवन बनेंगे। अघोरिया बाजार, बहलखाना और गुदरी रोड पर ...और पढ़ें

शहर में तीन स्थानों पर बनेगा सामुदायिक पांच मंजिला आवासीय भवन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। शहर के तीन वार्डों में सामुदायिक पांच मंजिला आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह भवन वार्ड 30, 39 एवं 40 स्थित परित्यक्त भवनों में रहने वाले 225 परिवारों के लिए बनेगा।
23 करोड़ की लागत बनने वाले पांच मंजिला सामुदायिक आवासीय भवन का निर्माण अघोरिया बाजार, बहलखाना एवं गुदरी रोड में होगा। नगर निगम ने डीपीआर तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग को भेज दिया है। सरकार से मंजूरी मिलने ही तीनों भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
बताते चलें कि अघोरिया बाजार, बहलखाना एवं गुदरी रोड, तीनों जगह बने सामुदायिक आवासीय भवन का निर्माण वर्ष 1997-98 में आर्थिक रूप से कमजोर दलितों के लिए सरकार ने कराया था। तीनों जगह बने भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं।
आए दिन इन भवनों की रेलिंग एवं छत गिरने से भवन में रहने वाले लोग घायल हो रहे थे। नगर निगम दो बार जांच कर इन भवनों को परित्यक्त घोषित कर चुका है। पांच साल पहले भी नगर निगम इन भवनों को परित्यक्त घोषित कर खाली करने का आदेश दिया था।
वर्तमान नगर निगम बोर्ड की 31 जनवरी 2023 को हुई पहली बैठक में प्रस्ताव पारित कर परित्यक्त भवन के स्थान पर नया भवन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था।
यह भी पढ़ें- बिहार में दूध-अंडा-मांस उत्पादन में शानदार बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 285 ग्राम प्रतिदिन पहुंची
यह भी पढ़ें- पटना में वन टाइम सेटलमेंट योजना में 37,982 बकायेदारों ने उठाया लाभ, 14.64 करोड़ की वसूली
बीते वर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सामुदायिक आवासीय भवनों का निर्माण कर प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए 225 परिवारों को चिह्नित किया गया था। चिह्नित परिवारों में वार्ड संख्या 30 में 134, वार्ड संख्या-39 में 25 एवं वार्ड संख्या-40 में 66 परिवार शामिल हैं।